अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता ‘Neo’ मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

Apple ने ग्राहकों के लिए नया बजट फ्रेंडली लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है. इस नए मैकबुक में 13 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है और ये लैपटॉप कंपनी के A18 Pro चिपसेट पर काम करता है. इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में भी किया गया है.

चार कलर ऑप्शन्स में उतारा गया ये लैपटॉप मल्टीटच ट्रैकपैड वाले मैजिक कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए टच ID से लैस है. सबसे खास बात तो ये है कि कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर ये बजट फ्रेंडली मैकबुक 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है.

MacBook Neo Price in India

इस लैपटॉप के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपए है, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए तय की गई है. इस लैपटॉप को यह ब्लश, सिट्रस, इंडिगो और सिल्वर रंग में उतारा गया है. ऑफर की बात करें तो स्टूडेंट्स इस मैकबुक को 10,000 रुपए के एजुकेशन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. मैकबुक नियो की प्री बुकिंग चल रही है और 11 मार्च से लैपटॉप की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ऑथराइज़्ड रिटेलर्स पर शुरू हो जाएगी.

मुकाबले की बात करें तो एपल के इस कम बजट वाले मैकबुक की टक्कर Chromebook और 60-70 हजार रुपए के प्राइस रेंज में आने वाले Windows PCs (HP, Dell, Acer समेत बाकी ब्रैंड्स के लैपटॉप) से होगी.

MacBook Neo Specifications

कंपनी का दावा है कि Intel Core Ultra 5 चिप वाले Windows PC के मुकाबले रेगुलर कामों में A18 प्रो चिप पर काम करने वाला ये लेटेस्ट लैपटॉप 50 फीसदी तक तेज है जबकि कुछ AI कामों के लिए 3 गुना तक तेज परफॉर्मेंस देता है. 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB SSD दो स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं, इसमें ज्यादा रैम को नहीं लगाया जा सकता है.

MacBook Neo में 13 इंच लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 219ppi है. इसमें एपल का मैजिक कीबोर्ड है. MacBook Air की तरह यह लैपटॉप भी लेटेस्ट macOS Tahoe पर काम करता है, इसमें 1080p FaceTime HD वेबकैम है और इसमें वॉयस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोफोन मोड है. डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलता है.

एपल का कहना है कि इस लेटेस्ट लैपटॉप में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ वर्जन 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा एक USB 3.0 Type-C पोर्ट और एक USB 2.0 Type-C पोर्ट है, ये दोनों पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसमें हेडफोन जैक भी है, जो लेफ्ट ऐज पर दिया गया है.

इस लैपटॉप में 36.5Wh की बैटरी है जिसे 20W USB टाइप-C एडॉप्टर से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग या 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर कर सकता है. इसका वजन 1.23 किलोग्राम है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहेंगे फिर भी सदन में मौजूद रहने का है अधिकार     |     रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?     |     शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा… बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन     |     दिल्ली में ‘लद्दाख’ की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी     |     आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां     |     नीतीश कुमार का ‘दिल्ली’ की ओर कदम! अमित शाह की मौजूदगी में भरा राज्यसभा का नामांकन, बिहार की सियासत में नई पारी की शुरुआत     |     Arjun Tendulkar Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी; देखें पहली तस्वीर     |     राज्यसभा चुनाव में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’: बिहार से नितिन नबीन तो ओडिशा से मनमोहन सामल, जानें हर राज्य की रणनीति     |     ईरान में एक युग का अंत! अली खामेनेई की मौत पर भारत ने प्रकट किया दुख, विदेश सचिव ने दूतावास पहुंचकर दर्ज कराई संवेदना     |     होली के रंग में पड़ा भंग! करनाल में दो घरों के बुझे चिराग, त्योहार की शाम मौत बनकर आई; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें