पलामू टाइगर रिजर्व में अब AI रखेगा ‘तीसरी आंख’! हाथियों का हमला और जंगल की आग होगी बीते दिनों की बात; जानें कैसे काम करेगी ये जादुई तकनीक

पलामूः पीटीआर (पलामू टाइगर रिजर्व) देश का दूसरा टाइगर रिजर्व बन गया है जो वन्य जीवों के संरक्षण में एआई का इस्तेमाल करेगा. ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व ने सबसे पहले वन्य जीव के संरक्षण में एआई तकनीक का इस्तेमाल किया. पलामू टाइगर रिजर्व के तीन अलग-अलग इलाकों में एआई सिस्टम से लैस कैमरों को लगाया गया है, जबकि अन्य इलाकों में भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत एआई कैमरा को इंस्टॉल किया जाएगा.

जल्दी मिलेगी जानकारी

दरअसल गर्मी के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व के अलावा कई इलाकों में आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचता है. आगजनी की घटना की जानकारी के लिए फिलहाल पलामू टाइगर रिजर्व एवं वन विभाग की टीम फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया के सेटेलाइट पर निर्भर है. आगजनी की घटना की जानकारी मिलने में कभी-कभी 24 घंटे भी लग जाते हैं. वहीं कई इलाकों से ग्रामीणों एवं वन कर्मियों द्वारा दी गई सूचना से आग की जानकारी मिलती है. पलामू टाइगर रिजर्व में 2024-25 में एआई की योजना पर कार्य शुरू किया गया था.

एआई से आग और हाथी के बारे में मिलेगी जानकारी

पलामू टाइगर रिजर्व शुरुआती चरण में आगजनी की घटना से निपटने के लिए एआई का इस्तेमाल करेगा. बाद में यह वन्य जीव के संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाएगा. हाथियों के मूवमेंट की भी जानकारी रियल टाइम में पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगी. पलामू टाइगर रिजर्व के बरवाडीह, छिपादोहर एवं बेतला के इलाके में एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. शुरुआत में बफर एरिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, बाद में इसका विस्तार पूरे पलामू रिजर्व के इलाके में किया जाएगा. फिलहाल कई इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी होती है एवं हाई रेजोल्यूशन कैमरा भी मौजूद है.

पलामू टाइगर रिजर्व एआई और मॉडर्न टूल्स वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के लिए इस्तेमाल कर रह है. जंगल में लगने वाली आग से बचाव के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाएगा. यह पायलटिंग के तहत इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे जंगल में लगने वाली आग की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध हो जाएगी. इसके कई फायदे हैं, फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया पर निर्भरता कम होगी और आग से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम कम हो जाएगा. एआई वन्य जीव की मॉनिटरिंग में भी काफी सहायक होगा.- प्रजेशकान्त जेना, उपनिदेशक, पीटीआर

पीटीआर में हर साल घटती है आगजनी की घटना

पलामू टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष 300 से अधिक आगजनी की घटनाओं को रिकॉर्ड किया जाता है. गर्मी की शुरुआत के साथ-साथ महुआ के सीजन की भी शुरुआत होती है. ग्रामीण महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाते हैं, धीरे-धीरे यह आग फैलती जाती है. 2024 में 370 जबकि 2023 में 345 घटनाओं को रिकॉर्ड किया गया था. 2025 में भी आंकड़ा 300 के करीब था जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1000 से अधिक था.

पलामू टाइगर रिजर्व करीब 1149 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसके अंतर्गत 200 के करीब गांव मौजूद हैं. आग से निपटने के लिए पलामू टाइगर रिजर्व की स्पेशल टीम को विभिन्न इलाकों में तैनात किया जाता है. सूचना मिलने के बाद यह टीम ग्रामीण एवं ईको डेवलपमेंट समिति के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें