Noida Violence: NIT इंजीनियर से कैसे ‘मास्टरमाइंड’ बना आदित्य आनंद? रिपोर्टर के भेष में रची नोएडा हिंसा की साजिश

Noida Riots Latest News: 13 अप्रैल को नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा अब एक सुनियोजित और संगठित साजिश के रूप में सामने आ रही है. शुरुआत में जिस घटना को मजदूरों का स्वतः स्फूर्त गुस्सा माना जा रहा था, एसटीएफ (STF) की जांच में उसकी परतें खुलनी शुरू हो गई हैं. इस पूरी साजिश का केंद्रबिंदु और मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को बताया जा रहा है, जिसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सुरक्षित नौकरी छोड़कर मजदूरों के बीच एक हिंसक नेटवर्क तैयार किया.

आदित्य आनंद मूल रूप से बिहार के हाजीपुर का रहने वाला है. उसकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी प्रभावशाली रही है. उसने जमशेदपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान वह एक होनहार छात्र था और तकनीकी क्षेत्र में उसका भविष्य उज्जवल माना जा रहा था. इंजीनियरिंग के बाद उसने नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में करियर शुरू किया और बाद में गुरुग्राम में भी आईटी सेक्टर में कार्यरत रहा. हालांकि, धीरे-धीरे उसका रुझान सामाजिक और वैचारिक गतिविधियों की ओर बढ़ा और उसने अपनी हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़ दी.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से रिपोर्टर बनने का मिशन

जांच एजेंसियों के मुताबिक, नौकरी छोड़ने के बाद आदित्य आनंद एक ऐसे संगठन से जुड़ा जो मैगजीन और यूट्यूब चैनल संचालित करता था. इसी प्लेटफॉर्म के जरिए उसने खुद को रिपोर्टर के रूप में पेश करना शुरू किया. यह उसकी रणनीति का एक हिस्सा था, ताकि वह मजदूरों के बीच आसानी से पहुंच सके और उनका भरोसा जीत सके. मजदूरों के मुद्दों को कवर करने के बहाने वह उनके बीच सक्रिय हुआ और मजदूर बिगुल जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी पकड़ मजबूत की. वह मजदूरों की गुप्त बैठकों में शामिल होता, उन्हें संगठित करता और भाषण देकर उन्हें एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार करता था.

आदित्य के फ्लैट पर बनी थी हिंसा की रणनीति

STF की जांच में सबसे चौंकाने वाला राज यह खुला है कि नोएडा के सेक्टर- 37 स्थित अरुण विहार में, जहां आदित्य किराए पर रहता था, वहां 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं. इन बैठकों में ‘मजदूर बिगुल’, ‘दिशा स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन’, ‘नौजवान भारत सभा’ और ‘एकता संघर्ष समिति’ जैसे संगठनों के सदस्य शामिल हुए थे. 9 से 10 अप्रैल के बीच आदित्य नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय हो गया और मजदूरों को आंदोलन के लिए भड़काना शुरू कर दिया. हिंसा वाले दिन वह खुद भीड़ के बीच भाषण देते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

1 लाख का इनामी, तमिलनाडु से हुई गिरफ्तारी

हिंसा के बाद आदित्य आनंद फरार हो गया था. पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा. नोएडा से दिल्ली और फिर रेलवे नेटवर्क के जरिए वह तमिलनाडु तक जा पहुंचा. नोएडा एसटीएफ यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. अंततः 1 लाख रुपये के इस इनामी आरोपी को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया.

STF अब आदित्य से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल थे और इसके लिए फंडिंग कहां से हो रही थी. आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     एमपी में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर! इंदौर-उज्जैन में तप रही रातें, तो 27 अप्रैल से इन इलाकों में बरसेंगे बादल     |     करोड़ों का कर्ज, फिर हुआ चमत्कार! इंदौर के शख्स ने 51,000 आवारा कुत्तों को खिलाया खाना; अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन की हर तरफ चर्चा     |     Mann Ki Baat: ‘बुद्ध का संदेश अतीत नहीं भविष्य है’, मन की बात में बोले PM मोदी; जानें आज के संबोधन की 10 बड़ी बातें     |     DC vs PBKS: करुण नायर के कैच छोड़ने पर अश्विन का बड़ा खुलासा, बताया क्यों दिल्ली कैपिटल्स की है असली गलती!     |     11 मौतें और वो खौफनाक डायरी! Netflix की इस सीरीज ने उड़ा दी सबकी नींद; रोंगटे खड़े कर देगी बुराड़ी केस की सच्चाई     |     India’s First Indigenous Bullet Train: 2027 में दौड़ेगी देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन, जानें इसकी टॉप स्पीड और रूट     |     Global Oil Crisis: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, पर भारत के पास है ‘प्लान-बी’; जानें कैसे सरकार ने किया तेल का फुल इंतजाम     |     US vs China AI War: DeepSeek समेत चीनी AI कंपनियों पर अमेरिका सख्त; डेटा चोरी और ‘मॉडल डिस्टिलेशन’ के लगे गंभीर आरोप     |     Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कर्ज मुक्ति के अचूक उपाय     |     Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने की छुट्टी कर देंगे ये कपड़े     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें