Noida Elevated Road Traffic: नोएडा एलिवेटेड रोड बना ‘जाम का जंजाल’, सेक्टर-18 से 62 तक गाड़ियों की कतार; वर्क शेड्यूल बिगड़ने से लोग परेशान

नोएडा की रफ्तार पर आज सुबह फिर ब्रेक लग गया. जिस एलिवेटेड रोड को लोग जाम से बचने का शॉर्टकट मानते हैं आज वही सड़क हजारों नौकरीपेशा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई. सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग पर आज सुबह ऐसा भीषण जाम लगा कि गाड़ियां रेंगती नहीं बल्कि थमी हुई नजर आईं. जाम में फंसने की वजह से लोगों का वर्क शेड्यूल भी बिगड़ गया.

दरअसल, दादरी से नोएडा जाने वाले यात्रियों को भंगेल में जाम का सामना करना पड़ता था. इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया गया जिसको बनने में काफी साल लग गया. जब यह एलिवेटेड रोड चालू हुआ तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई कि इस लंबे लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. लेकिन लोगों को मुक्ति तो नहीं मिली, बल्कि ऑफिस टाइम पर एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों तक अपनी गाड़ियों में कैद रहे.

गाड़ी खराब होने से लगा जाम

एलिवेटेड रोड की बनावट ऐसी है कि एक बार फंसने के बाद डाइवर्जन की कोई गुंजाइश नहीं रहती. लोग ‘न इधर के रहे, न उधर के’. जब ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई, तो पता चला कि सेक्टर-18 अंडरपास के भीतर एक वाहन खराब हो गया था. संकरी जगह और भारी दबाव के कारण देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक लग गया.

ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

ट्रैफिक डीसीपी शैलेंद्र ने बताया कि आज सुबह एलिवेटेड रोड पर एक वाहन खराब हो गया जिसकी वजह से भंगेल एलिवेटेड रोड पर जाम लग गया. काफी देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से उस खराब वाहन को रास्ते से हटाया. फिलहाल, यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है, लेकिन सुबह की इस देरी ने सैकड़ों लोगों के वर्क-शेड्यूल को बिगाड़ दिया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर अब होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ गईं टोल की दरें; जानें NH-9 और पेरिफेरल पर अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?     |     MS Dhoni के ‘हुक्का पार्टनर’ का बड़ा खुलासा! 4.80 करोड़ का यह खिलाड़ी तैयार करता है माही के लिए ‘शीशा’; IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप     |     सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बाद अब आयुष्मान-शरवरी की फिल्म पर चला कैंची! बदला जा रहा है नाम; जानें अब क्या होगा नया टाइटल?     |     North Korea Election 2026: किम जोंग उन को मिले 99.93 फीसदी वोट, क्या है उत्तर कोरियाई चुनाव का असली मकसद? जानें ‘शो इलेक्शन’ का पूरा सच     |     ब्लू-चिप कंपनियों को बड़ा झटका! दुनिया की टॉप 500 लिस्ट से बाहर हुए भारत के ये 4 दिग्गज नाम; कहीं आपकी पसंदीदा कंपनी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट     |     Instagram पर छाया AI का जादू! अब ‘Voice Note’ में आवाज बदलना हुआ आसान; जानें कैसे काम करता है यह मजेदार नया फीचर     |     Darsh Amavasya 2026: दर्श अमावस्या आज! पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये 5 अचूक उपाय; घर में बरसेगी सुख-समृद्धि और शांति     |     पुरानी साड़ी को दें ‘ग्लैमरस’ टच! 2026 के ये 5 ट्रेंडी ड्रेपिंग स्टाइल जो आपको पार्टी की जान बना देंगे; देखें बॉलीवुड इंस्पायर्ड लुक्स     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें