Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी

बालाघाट : एक समय बंदूक से गोलियां दागने वाले पूर्व नक्सली नए जीवन की शुरुआत करने में लगे हैं. जिन हाथों में बंदूक होती थी, अब उन हाथों ने सिलाई मशीन है. बालाघाट में आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल उन्नयन के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बालाघाट पुलिस लाइन में पूर्व नक्सली प्रशिक्षण ले रहे हैं.

नए सपने बुनने में जुटे पूर्व नक्सली

बालाघाट में आत्मसमर्पित नक्सली सिलाई का काम सीख कर भरोसे के धागे से सिलकर अपनी जिंदगी को व्यवस्थित करने में लगे हैं. उनके इस काम में बालाघाट पुलिस की अहम भुमिका है, जिनके मार्गदर्शन में अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों ने नया जीवन शुरू किया है. सरकार की सकारात्मक सोच और पुलिस फोर्स के भरोसे की बदौलत पूर्व नक्सली जीवन के नए सपने बुनने में जुटे हैं.

मुख्यधारा से जुड़ने लगे पूर्व नक्सली

नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद सरकार का मुख्य उद्देश्य इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. इसी को लेकर इन्हें सरेंडर नीति के तहत लाभ देते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकसित किया जा रहा है. आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली सिलाई मशीन चलाने का कार्य सीख रहे हैं. कुछ ने जेसीबी मशीन चलाना सीखने की मंशा जाहिर की है.

सब इंस्पेक्टर राजाराम विश्वकर्मा ने बताया “कुल 14 आत्मसमर्पित नक्सली वर्तमान में सिलाई का कार्य सीख रहें है, जो पेंट-शर्ट, ब्लाउज के अलावा सिलाई की बेसिक जानकारियां हासिल कर रहें हैं. शुरूआती दौर में भाषा की बाधा आड़े आई लेकिन आपसी मेलजोल और समझ से ये परेशानी हल कर ली गई है.”

कुछ पूर्व नक्सलियों ने जेसीबी चलाने की मंशा जाहिर की

बालाघाट पुलिस अधिक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया “मध्य प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत कौशल उन्यन के बिंदु पर कार्य करते हुए नक्सलियों की अभिरुचि के अनुरूप उन्हें सिलाई कार्य का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया जा रहा है. नवाचार के तौर पर इन्हें पुलिस जवानों की वर्दी सिलने का कार्य दिया जाएगा. इसका पारिश्रमिक भी पूर्व नक्सलियों को दिया जाएगा. कुछ नक्सलियों ने जेसीबी ड्राइविंग सीखने की भी इच्छा जाहिर की है, उस दिशा में भी कार्य किया जाएगा.”

नये काम सीखने को उत्साहित पूर्व नक्सली

सरकार की सकारात्मक सोच के चलते हिंसा के रास्ते को छोड़ अब नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर अपने जीवन की नई कहानी लिखने जा रहें हैं. कभी जंगलों की खाक छानते हुए भटकते फिरते नक्सलियों के हाथों में बंदूकों की जगह अब सिलाई मशनी देखने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है तो पूर्व नक्सली भी खुश दिख रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ‘सुपर’ रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया कैसे आर्मेनिया बना संकटमोचक     |     Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग     |     नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल     |     संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’     |     Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, हाहाकार     |     भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का ‘सुपर’ एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू होगी बड़ी बहस; जानें कोर्ट का पूरा प्लान     |     Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; लोनी की सनसनीखेज वारदात     |     दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा ‘सुपर मेडिकल हब’! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं     |     Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले 48 घंटों के मौसम का हाल     |     Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ‘पिंक सहेली कार्ड’ अनिवार्य; ऐसे करें अप्लाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें