National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध निर्माण ध्वस्त

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरी टोला इलाके से लेकर नेशनल हाईवे 43 तक राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया.

लंबे समय से अतिक्रमण का चल रहा था खेल

नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 1 और 7 में लंबे समय से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान, दुकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व विभाग ने पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की.

शासकीय जमीन को कराया गया मुक्त

इस दौरान कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया.कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार के नेतृत्व में तहसीलदार, पटवारी सहित पूरी राजस्व टीम मौजूद रही. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस बल को तैनात किया गया था.

नेशनल हाईवे 43 के घुटरीटोला क्षेत्र में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया. बताया जा रहा है कि यहां डेयरी और होटल जैसे व्यवसाय अतिक्रमण कर संचालित किए जा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी.प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से इन अवैध निर्माणों को हटाया और मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया.

अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें पर्याप्त अवसर दिया गया था। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए राजस्व न्यायालय के माध्यम से आदेश पारित किए गए, जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई- लिंगराज सिदार,एसडीएम

प्रशासन ने दिया स्पष्ट संदेश

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिली, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.लोगों से अपील की गई है कि नोटिस मिलने पर समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ASI     |     Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री     |     Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर ‘मौत का जुगाड़’! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्रशासन मौन     |     Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज     |     सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार     |     Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये     |     Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमितीकरण) की मांग को किया खारिज     |     Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई     |     Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप     |     Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें