MPCA Pension Scheme: महिला क्रिकेटरों के लिए महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा ऐलान, अब हर महीने मिलेगी ₹12,500 तक की पेंशन

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने प्रदेश की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय फैसला लिया है. इस पहल के अंतर्गत एमपीसीए अब अपने सभी पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा. यह राशि खिलाड़ियों के क्रिकेटिंग करियर एवं श्रेणी के आधार पर निर्धारित की गई है. विशेष रूप से यह योजना उन महिला खिलाड़ियों के लिए है जो बीसीसीआई की पेंशन योजना की पात्रता में शामिल नहीं हो पाती हैं.

फैसले के मुताबिक:

•भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला खिलाड़ियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे. •घरेलू (डोमेस्टिक) स्तर की खिलाड़ियों को उनकी श्रेणी के अनुसार 6,000 रुपये से 10,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. •75 साल से ज्यादा आयु की महिला खिलाड़ियों को ₹7,500 प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाएगी. यह योजना 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुकी है.इस अवसर पर अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि हमारी पूर्व महिला क्रिकेटरों ने उस दौर में खेल को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया. जब संसाधन, पहचान और समर्थन संरचनाएं सीमित थीं. उनका सम्मान और सहयोग सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. यह मासिक सहायता योजना उनके योगदान को मान्यता देने और मौजूदा लाभ प्रणाली की कमियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने आगे कहा कि यह योजना एक समावेशी एवं आवेदन-आधारित ढांचे पर तैयार की गई है, जिससे जरूरतमंद खिलाड़ियों तक सहायता सुनिश्चित रूप से पहुंच सके. एमपीसीए न केवल क्रिकेट के भविष्य पर, बल्कि उसके गौरवशाली अतीत के सम्मान पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है.

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:

एमपीसीए समिति ने पुरुष क्रिकेटरों एवं अंपायरों की पेंशन में वृद्धि को भी मंजूरी दी है. •बीसीसीआई पेंशन योजना से बाहर सेवानिवृत्त पुरुष क्रिकेटरों को अब: •14 मैच: ₹7,000 प्रतिमाह •514 मैच: ₹10,000 प्रतिमाह 1524 मैच: ₹12,500 प्रतिमाह •बीसीसीआई स्तर के रिटायर अंपायरों को ₹10,000 प्रतिमाह तथा राज्य स्तरीय अंपायरों को ₹6,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे. •75 साल से ज्यादा आयु के अंपायरों को अतिरिक्त ₹7,500 प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे.

इसके अतिरिक्त, अंपायर, स्कोरर एवं चयनकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है:

•इंटर-डिवीजनल मैचों के अंपायर: ₹5,000 प्रति मैच •स्कोरर: ₹2,500 प्रतिदिन •चयनकर्ता: ₹9,000

कोचों के प्रोत्साहन राशि में भी संशोधन किया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें