MP में आज से महंगा हुआ सांची का दूध: 2 से 5 रुपये तक बढ़ाए गए दाम, 53 रुपये वाला एक लीटर का दूध पैकेट अब 57 में मिल रहा
भोपाल। आज से प्रदेशवासियों को महंगाई का झटका लगेगा. आज से सांची का दूध महंगा हो गया है. सांची दूध के दाम में 2 रुपये से 5 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं. आज से नई दरें लागू हो गई हैं. सांची ने रेट लिस्ट भी जारी किया था. जो कि भोपाल समेत आस-पास के 12 जिलों में लागू होगा. 53 रुपये में मिलने वाला एक लीटर का पैकेट अब 57 रुपये में मिलेगा.
इससे पहले दुग्ध संघों ने एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन को दूध के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. दो साल से सांची दूध के दाम नहीं बढ़े थे. इसलिए अमूल की तरह सांची ने भी रेट महंगा करने का फैसला लिया है. अमूल ने 2 रूपये बढ़ाया था, लेकिन सांची ने 2 से 5 रुपये तक मूल्य बढ़ाया है.
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित हबीबगंज भोपाल की तरफ से जारी आदेश जारी किया गया है. सभी सांची दुग्ध उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 21 मार्च की सुबह से सांची के दूध के वेरिएंट्स के विक्रय मूल्य में परिवर्तन किया गया है, जो कि इस प्रकार है. रेट में परिवर्तन के बाद सांची दूध के पैकेट पर छपी हुई पुरानी दरें रद्द माने जाएंगे.