MP: चंबल अंचल के युवाओं ने फिर उठाई बंदूक, इस बार ना खून बहा ना बदला लिया, अब बंदूक बन रही कैरियर बनाने का साधन

भिंड। बीहड़ बागी और बंदूक के लिए कई दशकों तक बदनाम रहे चंबल अंचल के भिण्ड जिले की पहचान अब यहां के युवा उसी बंदूक के सहारे बदलने का कार्य कर रहे हैं. चंबल के युवाओं के हाथ बंदूक किसी का खून बहाने या बदला लेने के लिए नहीं, बल्कि कैरियर बनाने के लिए उठा रहे हैं.

भिण्ड के दो दर्जन से अधिक बच्चे और बच्चियां राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ले रहे. जिनमें से 4 बच्चों ने जनवरी महीने में प्रयागराज में भारतीय खेल संघ की चतुर्थ राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल हासिल कर जिले और अंचल का नाम रोशन किया है. यह बच्चे इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 11 फरवरी से 16 फरवरी तक हिस्सा लेने नेपाल के पोखरा में प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे, जहां इनका निशाना गोल्ड पर रहा.

दरअसल भिण्ड के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में व्यवसायक सुरक्षा प्रशिक्षक आर्मी रिटायर्ड भूपेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में शूटिंग रेंज बनाई गई है, जहां स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन शूटिंग का प्रशिक्षण लेते हैं, कुछ उत्साही युवाओं के परिजनों ने शूटिंग में प्रयोग की जाने वाली महंगी राइफल जिनकी कीमत एक लाख तक है. अब यह युवा उन रायफलों से प्रशिक्षण लेकर प्रयागराज में हुई नेशनल चैंपियनशिप में 4 चार युवा अलग-अलग कैटेगरी में 4 गोल्ड मेडल लेकर आए हैं. उसके बाद निशाना अंतर्राष्ट्रीय इंडो नेपाल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड था, जहाँ पर भी इन छात्रों ने गोल्ड मेडल जीत कर सफलता हासिल की है

प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि चंबल में बंदूकों का आकर्षण बहुत है. हर घर में यहां बंदूक जिले भर में 24 हजार से अधिकांश लाइसेंसी आर्म्स है. लिहाजा युवाओं का आकर्षण बंदूक रही है. वही आकर्षण युवाओं को कैरियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है.

आपको बता दें बीते साल भी संभागीय ओर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 22 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था. स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल में संसाधनों की कमी है. उसके बावजूद भी कम संसाधनों में भी बच्चे अच्छा प्रयास कर रहे हैं. कुछ के परिजनों ने महंगी बंदूकें भी उनको दिलवाई हैं. जिससे उनका काम और भी आसान हुआ है. स्कूल के बच्चे अब अंचल का नाम रोशन कर रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की ‘शिष्या’ सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए के साथ जाने की चर्चा     |     Roorkee Crime News: जेल के सामने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; बदमाशों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी में कैद वारदात     |     West Bengal BJP Government: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय     |     Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने पर दिया मुआवजा     |     Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हाथ     |     Indian Navy Power: नौसेना को मिलेगी अभेद्य सुरक्षा; 449 करोड़ के स्वदेशी ‘सैटेलाइट जैमर्स’ के लिए रक्षा मंत्रालय का समझौता     |     West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों ने उठाए बागी तेवर     |     Thane News: जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, दिए सख्त निर्देश     |     Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह     |     Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया सील     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें