Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज

खरगोन: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) की शादी को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि मोनालिसा नाबालिग है और उसकी वास्तविक उम्र की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में बदलाव कर उसकी शादी मुस्लिम युवक से कराई गई है।

महेश्वर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

सनोज मिश्रा ने फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि वे महेश्वर पहुंचे हैं और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके अनुसार, महेश्वर आने का उद्देश्य मोनालिसा की वास्तविक उम्र सामने लाना है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के समय मोनालिसा की उम्र करीब 16 साल थी। ऐसे में यदि उसकी शादी कराई गई है तो इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

मेडिकल एग्जामिनेशन की मांग

सनोज मिश्रा ने कहा कि वे चाहते हैं कि मोनालिसा का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाए, जिससे उसकी सही उम्र का पता चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि फरमान और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिल्म रोकने के लिए साजिश का आरोप

निर्देशक ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को रोकने के लिए सुनियोजित तरीके से लव जिहाद की साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि एक पूरा इको सिस्टम यह प्रचार कर रहा है कि मोनालिसा और फरमान की शादी सच्चे प्यार का परिणाम है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

शादी के घटनाक्रम पर उठाए सवाल

सनोज मिश्रा के अनुसार मोनालिसा अपने पिता जय सिंह भोंसले के साथ केरल से महेश्वर जाने के लिए निकली थी, लेकिन अचानक वह पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है और जल्दबाजी में हिंदू मंदिर में उसकी शादी भी करा दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी समय शादी का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता और मंत्री भी शादी में शामिल हुए और पूरे घटनाक्रम को “रियल केरल स्टोरी” की तरह पेश किया गया।

फिल्म पर पड़ा असर

सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टीम के साथ मोनालिसा की मुलाकात कराई थी और उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई थी।

उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर बनाई गई उनकी फिल्म 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी और बाकी हिस्से में मोनालिसा का महत्वपूर्ण रोल था। फिल्म का टीजर, डबिंग और ट्रेलर तैयार होने के बाद इसे सोनी पिक्चर के जरिए 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब पूरा प्रोजेक्ट प्रभावित हो गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ranchi Kshatriya Samagam 2026: रांची में क्षत्रिय एकता का महाकुंभ, देश के कोने-कोने से आए लोग; समाज के भविष्य और राजनीति पर हुआ मंथन     |     दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बीजेपी नेता की पिटाई! पार्किंग में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे; हमले में मासूम बच्ची भी हुई लहूलुहान     |     Bhoramdeo Mahotsav 2026: भोरमदेव महोत्सव की तारीखों का ऐलान, कबीरधाम के छपरी में होगा सांस्कृतिक महाकुंभ; दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति     |     Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां     |     पावर हाउस स्टेशन पर खाकी का खौफनाक चेहरा! पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक की बट से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल     |     Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; 32 सिलेंडर बरामद     |     Student Suicide: हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जान देने से पहले पिता को फोन पर सुनाई अपनी पीड़ा; पुलिस जांच में जुटी     |     Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20,000 ट्रेंच; भूजल स्तर सुधारने की बड़ी पहल     |     CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेषज्ञों ने किया मंथन     |     “बस्तर में अब गूंजती है शांति की आवाज!”—सीएम विष्णु देव साय का बड़ा दावा; बताया कैसे सरकार ने नक्सलियों के गढ़ में बहाल की खुशहाली     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें