मिथिलाक्षर जागरूकता अभियान: लुप्त होती मिथिला की पौराणिक लिपि को बचाने की हो रही कोशिश

रांची: लुप्त होती मिथिला की पौराणिक लिपि को इन दिनों मिथिलाक्षर जागरूकता अभियान के जरिए बचाने की कोशिश की जा रही है. इसी के तहत इस अभियान से जुड़े लोग राजधानी रांची के हरमू स्थित विद्यापति दलान में एकजुट हुए. इस मौके पर मैथिली भाषा की राष्ट्रीय दैनिक मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश के प्रकाशन की पांचवीं वर्षगांठ का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत ‘जय-जय भैरवि असुर भयाउनी’ भगवती वंदना के साथ हुआ.

इस दौरान पटना, दरभंगा, मधुबनी, नासिक आदि स्थानों से आए अभियानियों एवं मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश फोरम के पदाधिकारी तथा रांची में रहने वाले अभियानियों एवं झारखंड मैथिली मंच के पदाधिकारियों का पारस्परिक परिचय हुआ. इस अवसर पर नासिक से आए फोरम एवं मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश समाचार पत्र तथा मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के संस्थापक पंडित अजय नाथ झा शास्त्री ने अपने उद्घाटन संबोधन में मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान, मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश त्रैमासिक पत्रिका और मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश दैनिक के प्रकाशन तक की अनेक वर्षों की संघर्ष यात्रा का सविस्तार से बताया.

मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश फोरम की स्थापना तथा इसके 13 प्रकल्पों के माध्यम से मिथिला और मैथिली भाषा तथा मिथिलाक्षर के उत्थान हेतु चलाए जा रहे जागरूकता शिक्षण-प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल संवर्धन कार्यक्रम आदि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने मैथिली भाषा अनुरागी सभी लोगों से मैथिली के इस एकमात्र जीवित और जीवंत दैनिक अखबार मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश को सुगमतापूर्वक संचालित करने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया.

मैथिली पत्र-पत्रिका की चुनौती पर हुई चर्चा

इस मौके पर मैथिली पत्र-पत्रिका के समक्ष चुनौती पर खुलकर चर्चा हुई. पूर्व पार्षद एवं इस समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार झा ने मैथिली में दैनिक अखबार के चार वर्षो से नियमित प्रकाशन हेतु अखबार एवं फोरम से जुड़े सभी लोगों की सराहना की. समारोह को संबोधित करते हुए राजकुमार मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि मैथिली दैनिक का भविष्य सुखद और उज्जवल होगा. इस अवसर पर झारखंड मैथिली मंच के महासचिव जयंत झा ने अखबार के नियमित प्रकाशन में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों को रेखांकित करते हुए इस दिशा में सभी को सहयोग करने की अपील की.

समारोह में मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश फोरम एवं अखबार में विशिष्ट योगदान के लिए अनेक लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश के मैथिली समाचार बुलेटिन में समाचार पढ़ने वाले सुमित सौरभ को सर्वश्रेष्ठ समाचार एंकर का सम्मान प्रदान किया गया. इस अवसर पर कृष्णकांत झा, कुमार प्रमोद चंद्र, दीपक आनंद मलिक, वीणा झा, पूनम मिश्रा, अशोक लाल, डॉ. विनय कर्ण आदि को भी सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रेमनाथ झा, सुकुमार झा, शशि भूषण कंठ, सतीश कुमार मिश्रा, ब्रजकुमार झा, समीर कुमार मिश्रा, कल्पना कुमारी कर्ण, बैद्यनाथ झा, संतोष कुमार मिश्रा, प्रेमचंद झा, नरेश झा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. समारोह का संचालन समीर कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन वीणा झा ने किया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन! कश्मीर से हिमाचल तक जमने लगी वादियां, सैलानियों की बढ़ी धड़कनें     |     “मेरा धर्म मानवता है और मेरी आत्मा धर्मनिरपेक्ष,” ममता बनर्जी ने विपक्ष को दिया दो-टूक जवाब     |     328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों पर सीएम मान सख्त, कहा– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जाँच के लिए गठित की SIT     |     MEA का पाकिस्तान को आईना: “जिसका खुद का दामन दागदार, वो भारत को न सिखाए अल्पसंख्यकों का सम्मान”     |     अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ‘यू-टर्न’! क्यों बदलना पड़ा अपना ही फैसला? जानें पर्यावरण पर क्या होगा असर     |     “हम भी भारतीय हैं, हमें इंसाफ चाहिए…” देहरादून में मारी गई एंजेल चकमा के पिता की सिसकियाँ सुन नम हुई सबकी आँखें     |     “ब्राह्मण ही समाज का असली पथप्रदर्शक…” UP में ‘महाभोज’ के बाद BJP विधायक का बड़ा बयान, सियासत गरमाई     |     “धुले में नहीं चलेगी बीजेपी की मनमानी!” शिंदे सेना का कड़ा रुख, निकाय चुनावों में हार के बाद गहराया विवाद     |     चतरा में खूनी संघर्ष: वर्चस्व को लेकर भिड़े प्रतिबंधित संगठनों के दस्ते, आपसी गोलीबारी में दो की मौत     |     “उत्तराखंड में नस्लभेद का नंगा नाच!” त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर केजरीवाल का बड़ा हमला, सरकार को बताया ‘विफल’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें