Meta AI Update: क्या 3D AI Clone लेगा मार्क जुकरबर्ग की जगह? मेटा की इस बड़ी तैयारी से टेक जगत में मची खलबली

ज़रा सोचिए कि आपका भी एआई अवतार आपके सामने हो तो आपको कैसा फील होगा…? दरअसल, कंपनियां इस काम पर काम करना शुरू कर चुकी हैं, अब एक रिपोर्ट में इस बात का पता चला है कि Meta भी Mark Zuckerberg का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड 3D वर्जन बना रही है. कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है जिससे कि ये 3डी वर्जन जुकरबर्ग की जगह पर एम्प्लॉइज से जुड़ सके, कहा जा रहा है कि यह इनिशिएटिव कंपनी के मल्टीबिलियन-डॉलर स्ट्रेटेजिक बदलाव का हिस्सा है.

 

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, मेटा फोटोरियलिस्टिक, AI पावर्ड 3D कैरेक्टर पर काम कर रहा है जिससे एम्पलॉई रियल टाइम में इंटरैक्ट कर पाएंगे. कंपनी ने हाल ही में जुकरबर्ग AI कैरेक्टर को प्रायोरिटी देना शुरू किया है. AI कैरेक्टर को जुकरबर्ग के हाव-भाव, आवाज, टोन, पब्लिक में मौजूद बयानों और कंपनी की स्ट्रेटेजी के बारे में उनकी सोच के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है.

 

मेटा कंपनी के सीईओ इस एनिमेटेड AI की ट्रेनिंग और टेस्टिंग में पर्सनली शामिल हैं. यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और कुछ समय पहले रिपोर्ट किए गए CEO Agent से अलग है. इस 3डी एआई क्लोन को जुकरबर्ग को उनके अपने ऑपरेशनल कामों जैसे कि तेजी से जानकारी निकालने में मदद करने के लिए बनाया जा रहा है.

मेटा की इस लैब में चल रहा काम

 

मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स वर्चुअल AI कैरेक्टर्स के फोटोरियलिस्टिक रूप बनाने पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है. हालांकि, इस कोशिश को बढ़ाना टेक्निकली मुश्किल साबित हुआ है क्योंकि इस टेक्नोलॉजी की मदद से रियलिस्टिक दिखाने के लिए बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है.

 

सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी कैरेक्टर्स के साथ वॉइस इंटरैक्शन को बेहतर बनाने पर भी फोकस कर रही है और पिछले साल इसने दो वॉइस-फोकस्ड कंपनियों, PlayAI और WaveForms को भी खरीदा है. जुकरबर्ग AI कैरेक्टर को मेटा CEO की इमेज और उनकी आवाज पर ट्रेन किया जा रहा है. अगर एक्सपेरिमेंट सफल होता है, तो कंपनी इन्फ्लुएंसर और क्रिएटर्स को बेसिक टेक्नोलॉजी देने का प्लान बना रही है ताकि वह अपने हाई-फिडेलिटी AI वर्जन बना सकें. गौरतलब है कि मेटा ने AI स्टूडियो को लॉन्च कर चुकी है जिससे कि क्रिएटर्स अपने फैंस के साथ चैट करने के लिए खुद का AI वर्जन बना सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें