MBBS छात्र आत्महत्या केस: परिजनों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, बेटे की हत्या करने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

इंदौर। इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र ने बीते दिनों सुसाइड कर लिया था. अब इस मामले में परिजनों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव कर दिया है. परिजनों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है. सीनियर छात्रों ने रैगिंग की, जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की. परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है.

दरअसल एमबीबीएस का छात्र चेतन पाटीदार उज्जैन के बड़नगर का निवासी था. 30 मार्च को चेतन इंदौर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पहुंचा था और शाम को कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों का आरोप है कि चेतन को उसके सीनियर छात्र लंबे समय से परेशान कर रहे थे. रात को चेतन को कॉल कर कर परेशान किया जाता था. जिसकी शिकायत चेतन ने अपने परिजनों से भी की थी. इसके साथ ही इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी दी थी, लेकिन बावजूद प्रबंधन ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की.

इसके साथ ही चेतन ने हॉस्टल में अपने परिजन के घर रहने के लिए एक आवेदन दिया था. इसे कॉलेज वालों ने स्वीकार नहीं किया. यह आरोप चेतन के इंदौर में रहने वाले जीजा शुभम पाटीदार ने लगाया था. शुभम का कहना है कि चेतन का एडमिशन भी शुभम ने हीं करवाया था.  जब चेतन के साथ में रैगिंग की घटना हुई थी, उसकी जानकारी भी चेतन ने अपने जीजा को दी थी. जिसके बाद चेतन के जीजा ने भी कॉलेज प्रबंधन से हॉस्टल बदलने की बात कई बार कही, लेकिन कॉलेज प्रबंधन में हॉस्टल बदलने से इनकार कर दिया.

एडमिशन रद्द करने की धमकी परिजनों को दे डाली. परिजनों ने आरोप लगाया कि चेतन ने आत्महत्या नहीं की, उसे मार कर फांसी पर टांगा गया है. जिस तरीके से फोटो में चेतन के पैर जमीन पर लटके हुए हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चेतन ने आत्महत्या नहीं की है उसकी हत्या हुई है. आरोप के बाद परिजनों ने पुलिस कमिश्नर का घेराव कर दिया. जिस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने भी जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें