Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत ये रही कि आग भड़कते ही यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और बस से बाहर कूद गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई.

जानकारी के अनुसार, जय भवानी ट्रेवल्स की स्लीपर बस (क्रमांक MP 30 P 7070) 9 मार्च 2026 को रीवा से इंदौर के लिए रवाना हुई थी. सफर के दौरान कटनी के पास बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. चालक ने मैकेनिक से मरम्मत कराई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को वापस रीवा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास बस के अगले हिस्से से अचानक चिंगारियां उठने लगीं.

कंडक्टर और ड्राइवर की कोशिशें नाकाम

बस के परिचालक रुद्र सिंह बघेल ने बताया कि जैसे ही बोनट से धुआं और चिंगारी दिखी, चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोकी और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. अफरा-तफरी के बीच बस में सवार यात्रियों ने तुरंत बस से छलांग लगा दी.

पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. पुलिस अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सदन में मंत्रियों से तीखी नोकझोंक     |     छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; बजट में खुली सौगातों की पोटली     |     Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जानकारी; शिक्षकों की भर्ती पर भी सवाल     |     पॉश इलाके की कोठी में ‘गंदा धंधा’! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत में 8 महिलाएं, इलाके में मचा हड़कंप     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें