करोड़ों की चपत और अब आफत! सुरेश कुटे और पत्नी अर्चना के ‘इन्वेस्टमेंट प्लान’ का खुला राज, 2467 करोड़ के घोटाले में फंसी जोड़ी

जालसाजी के मामले में एक और दंपति को गिरफ्तार किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अर्चना कुटे को 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले उनके पति को भी गिरफ्तार किया गया था. यह जांच ज्ञानराधा मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (Dnyanradha Multistate Co-operative Credit Society Ltd, DMCCSL) से कुटे ग्रुप की कंपनियों में फंड के कथित डायवर्जन से जुड़ी है.

कुटे दंपति को ईडी की ओर से 2,467 करोड़ रुपये की मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी का दावा है कि इन कंपनियों का मालिकाना हक या कंट्रोल उनके और उनके पति सुरेश कुटे के पास है. क्रेडिट सोसाइटी पर हाई-रिटर्न डिपॉजिट स्कीम के जरिए हजारों निवेशकों को ठगने का आरोप है. अर्चना को 2 मार्च को ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के नियमों के तहत गिरफ्तार किया था. उन्हें 3 मार्च को मुंबई की एक स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें आगे की जांच के लिए 7 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया.

महाराष्ट्र के कई थानों में FIR

इससे पहले, जांच एजेंसी ने इस केस में उनके पति सुरेश कुटे को गिरफ्तार किया और मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट भी फाइल की, जिसने इस गड़बड़ी की बात सामने आई. ईडी की मनी-लॉन्ड्रिंग जांच, मई और जुलाई 2024 के बीच महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में इंडियन पीनल कोड (IPC) की ढेरों धाराओं के तहत दर्ज कई FIR पर आधारित है.

आईपीसी की इन धाराओं में सुरेश कुटे और कई अन्य लोगों पर DMCCSL के जरिए निवेशकों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का आरोप है.

निवेशकों के पैसों का हेराफरी

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में आरोप लगाया गया कि क्रेडिट सोसाइटी ने निवेशकों को 12 फीसदी से लेकर 14 फीसदी के हाई रिटर्न का वादा करके हाई-यील्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की थीं, और इस स्कीम के प्रति बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित भी हुए. हालांकि, कई निवेशकों को कथित तौर पर आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ क्योंकि सोसाइटी ने उनकी जमा राशि वापस नहीं की कर पाई या केवल आंशिक पेमेंट किया.

ईडी जांचकर्ताओं ने अपनी जांच में पाया कि क्रेडिट सोसाइटी से करीब 2,467 करोड़ रुपये के फंड को कुटे ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के एक ग्रुप को कथित लोन के रूप में डायवर्ट कर दिया गया, जिनका कथित तौर पर कुटे दंपति यानी सुरेश और अर्चना के पास मालिकाना हक या नियंत्रण है.

अधिकारियों ने बताया कि यह पैसा बिना सही डॉक्यूमेंटेशन, कोलैटरल सिक्योरिटी या एंड-यूज सर्टिफिकेशन के ही दिया गया था. बताया जाता है कि इस पैसे का सही बिजनेस कामों के लिए इस्तेमाल करने की जगह इन पैसों को अपने फायदे के लिए निकाल लिया गया या दूसरे फिर दूसरे बिजनेस में लगा दिया गया.

अब तक, जांच एजेंसी की ओर से इस केस को लेकर कई जगह छापेमारी की गई और कई प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए हैं, जिससे करीब 1,621.89 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति अटैच और सीज की गई है. मामले की जांच फिलहाल जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |     Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें