शराब माफिया की हेकड़ी हुई गुम: पुलिस के डर से ‘कलदार’ भर रह गई औकात, खुद चलकर पहुंचा थाने

नरसिंहपुर : आमतौर पर जब किसी बड़े अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा मोटी रकम के इनाम की घोषणा की जाती है तो वह चर्चा के केंद्र में रहती है. लेकिन यहां मामला बिल्कुल उलटा है. नरसिंहपुर पुलिस ने फरार कुख्यात अपराधी पर इनाम रूपी ऐसा बाण मारा कि वह घायल होकर खुद ही पुलिस के पास सरेंडर करने पहुंच गया. पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ कि उसकी ये तरकीब इतनी काम की निकलेगी.

वांटेड पर एक रुपये का इनाम चर्चा के केंद्र में

नरसिंहपुर में शराब माफ़िया पर एक रुपये का इनाम पूरे जिले में ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बना है. नरसिंहपुर पुलिस की अनोखी रणनीति ने कुख्यात शराब माफिया धनराज लोधी को शर्मसार कर दिया. एक महीने से फरार आरोपी पर नरसिंहपुर पुलिस ने महज़ 1 रुपये का इनाम रखा.

इस बारे में पूरे जिले में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए. लोगों ने पहले नरसिंहपुर पुलिस की इस इनाम का हास्य उड़ाया. लेकिन पुलिस का ये दांव उस समय सफल होता दिखा जब शराब माफिया धनराज लोधी दौड़े-दौड़े पुलिस थाने पहुंचा.

लग्जरी वाहन से जब्त की थी 44 पेटी शराब

मामले के अनुसार नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र में 9 जनवरी को एक लग्जरी वाहन से 44 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई. मौके से 2 तस्कर तो गिरफ्तार हो गए लेकिन शराब तस्करी का सरगना धनराज लोधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. वह करीब एक माह से फरार चल रहा था.

One Rupee Reward liquor mafia

शराब माफिया पर नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीणा ने 1 रुपये का इनाम घोषित किया. आरोपी के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह 4 महीने पहले ही शराब तस्करी के एक मामले में जेल से रिहा हुआ था.

जेल से छूटते ही फिर करने लगा शराब तस्करी

जेल से रिहा होने के बाद धनराज लोधी दोबारा शराब की तस्करी करने लगा. नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया “शराब माफिया पर प्रतीकात्मक रूप से एक रुपये का इनाम घोषित किया गया. पूरे जिले में उसके पोस्टर चस्पा किए गए. इससे शराब माफिया पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ा. महज एक रुपये का इनाम रखने से वह शर्मसार हो गया. बदनामी के डर से आरोपी खुद को सरेंडर करने करेली थाने पहुंच गया.” इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें