Lakhimpur Kheri Case Update: आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत मिलने के बाद भी राहत नहीं, फिलहाल नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां हिंसा कांड के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा उर्फ मोनू इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जमानत मिलने के बाद भी राहत नहीं है। आशीष मिश्रा को करीब चार महीने बाद जमानत मिली है, लेकिन अभी रिहाई नहीं हो सकती है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा की रिहाई में पेंच फंसा है। इसको लेकर आशीष मिश्रा के वकील शुक्रवार को फिर कोर्ट पहुंचे हैं। लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा का बेल आर्डर लेकर वकील फिर कोर्ट में हैं। अभी मोनू की रिहाई में पेंच फंसा है। माना जा रहा है कि आशीष मिश्रा को अभी एक-दो दिन और लखीमपुर खीरी की जेल में ही रहना होगा। आशीष मिश्रा को गुरुवार को जो बेल आर्डर मिला है, उसमें हत्या और साजिश की धाराओं का जिक्र नहीं है। इसी कारण आशीष के वकील आज फिर कोर्ट पहुंचे हैं। अब मामले की सुनवाई होने तक आशीष को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। आशीष मिश्रा की तरफ से हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में ऑर्डर करेक्शन की अर्जी डाल दी गई है। अब इस पर सुनवाई होगी।

आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को तिकुनियां हिंसा कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने बीते वर्ष नौ अक्टूबर को मिश्रा को गिरफ्तार किया था। आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि वह पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां क्षेत्र में तीन अकटूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में मरने वालों में चार किसान थे, जिन्हें तेज रफ्तार एसयूवी से कुचल दिया गया था। इस घटना को कवर करने वाले एक पत्रकार की भी घटना में मौत हो गई। जवाबी हिंसा में भाजपा के तीन कार्यकर्ता मारे गए थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे, संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह     |     बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में करा दिया विवाह     |     दिल्ली में आयोजित ‘शब्द कीर्तन’ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी के चरणों में किया श्रद्धापूर्वक नमन     |     उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को लाठियों से पीटकर किया अधमरा     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया की राह हुई बेहद कठिन     |     रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने की कास्टिंग पर खुलकर बात     |     बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये के उत्पादन का हुआ भारी नुकसान     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट, आम लोगों और कारोबारियों को मिली राहत     |     WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर चेतावनी     |     कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी ‘बोइता बंदाना’ परंपरा: नदियों और समुद्र तटों पर तैरती हैं दीपों से सजी छोटी नावें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें