किचन हैक्स: पालक और मेथी को स्टोर करने की झंझट खत्म! इन आसान स्टेप्स से 5 दिन बाद भी बनाएं ताजी सब्जी

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ हर घर की रसोई का अहम हिस्सा बन जाती हैं. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं मानी जातीं. आयरन, फाइबर, विटामिन A, C और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर ये साग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने और खून की कमी दूर करने तक में मदद करते हैं. यही वजह है कि लोग इन्हें हफ्ते में कई बार खरीदते और इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन अक्सर बाजार से लाए गए ये हरे साग एक-दो दिन में ही मुरझाने लगते हैं, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या उनमें सड़न शुरू हो जाती है. कभी नमी ज्यादा हो जाती है, तो कभी हवा न मिलने से साग जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप इन्हें फ्रेश रखना चाहते हैं तो स्टोर करने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं हरी पत्तेदार सब्जियों को स्टोर करने का सही तरीका क्या है.

धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना है बेहद जरूरी

बहुत लोग साग धोकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जिससे नमी बनी रहती है और साग जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में आपको पहले साग को साफ पानी से धो लें. फिर छलनी में रखकर पूरा पानी निकलने दें. चाहें तो सूती कपड़े या किचन टॉवल से हल्का-सा पोंछ लें. जब पत्तियां पूरी तरह सूखी हों तभी स्टोर करें.इस तरह से स्टोर करने पर पत्ते फ्रेश रहते हैं.

एयरटाइट डिब्बे में नहीं, एयरी पैकिंग करें

कुछ लोग साग को काटकर एक एयरटाइड डिब्बे में रख देते हैं. लेकिन ऐसा करने से साग में नमी बढ़ जाती है और वो जल्दी खराब होने लगता है. ऐसे में आपको इसे एयरटाइट डिब्बे में नहीं बल्कि पेपर टॉवल या अखबार में लपेटकर रखना चाहिए. या फिर एक पोलीथीन में कुछ छेद करके रखें. ताकि साग को हवा मिलती रहे.

फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में ही रखें

पालक, मेथी और बथुआ को फ्रिज के ऊपर या फ्रीजर के पास रखने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं. अगर आप साग को फ्रिज में रख रही हैं तो इन्हें फ्रिज का वेजिटेबल ट्रे / क्रिस्पर बॉक्स में ही रखें. यहां तापमान और नमी दोनों बैलेंस रहते हैं.

डंठल अलग करने से बढ़ती है सेल्फ लाइफ

अगर साग बहुत ज्यादा बड़ा या जड़ सहित हो तो उसके मोटे डंठल अलग कर दें. इससे साग की सेल्फ लाइफ बढ़ती है. इससे पत्तियां कम पानी छोड़ती हैं और ज्यादा समय तक साग फ्रेश रहता है.

काटकर स्टोर करना है गलत

बहुत सारे लोग साग को एक ही बार में काट कर स्टोर कर लेते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि कटा हुआ साग बहुत जल्दी ऑक्सीडाइज़ होकर खराब होता है. इसलिए हमेशा पूरा साग स्टोर करें और पकाने से ठीक पहले ही काटें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान तैयार; अवैध पंप जब्ती का अभियान शुरू     |     Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं दर्ज कर रही FIR? जानें पूरा मामला     |     Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा बवाल; सत्ता और विपक्ष में तीखी झड़प     |     सावधान! सरगुजा में ‘बारूद’ के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्मी में बढ़ा बड़ी आगजनी का खतरा     |     छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों और प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत     |     Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद     |     Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद     |     महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी ‘कलम’! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर; नक्सल प्रभावित बच्चों के लिए खुला खुशियों का रास्ता     |     गैस माफिया पर महा-एक्शन! भोपाल में कालाबाजारी करते पकड़े गए 24 सिलेंडर; व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें