Kashi Masane Ki Holi: विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत परिषद

होली को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, काशी की मसाने की होली खेलने के लिए देशभर से लोग आते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से इस पर विवाद होता रहा है. इसबार भी कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया है. प्रशासन से मसाने की होली पर रोक लगाने की मांग की है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. काशी विद्वत परिषद ने इस पर कई सवाल उठाए हैं. आइए जानते हैं कि मसाने की होली पर क्यों विवाद है…

चिता भस्म और मसाने की होली पर पिछले साल की तरह इस बार भी फिर से विवाद खड़ा हो गया है. अभी ये तय नहीं हुआ है कि प्रशासन की तरफ से मसाने की होली पर कोई रोक लगी है या नही. पिछले साल की तरह इस साल भी काशी विद्वत परिषद, काशी धर्म परिषद और सनातन धर्म रक्षक दल जैसी संस्थाएं इसके विरोध में है. लेकिन पिछले साल भी ये संस्थाएं विरोध में थी बावजूद इसके मसाने की होली और चिता भस्म की होली में खूब हुदंगई हुई थी.

विद्वत परिषद के प्रवक्ता ने दी जानकारी

काशी विद्वत परिषद के प्रवक्ता और बीएचयू में ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने कहा कि श्मशान में एक अनुशासन और मर्यादा की आवश्यकता होती है. कौन श्मशान जा सकता है? क्यूं जा सकता हैं और श्मशान से आकर क्या करेगा? इन सबके लिए एक नियम है और आप वहां अराजक होकर होली खेलेंगे वो भी परम्परा के नाम पर. काशी में ऐसी कोई परम्परा नही है. वहीं काशी धर्म परिषद के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा कहते हैं कि शास्त्र में लिखा है कि भूत भावन अपने गणों के साथ, भूत पिशाच के साथ औघड़ रूप में होली खेलते हैं. लेकिन भगवान शिव अघोर पंथ की मान्यता के अनुसार होली खेलते हैं. तो उनके तरह का कॉस्टयुम पहनकर हंगामा करने से, परम्परा की दुहाई देकर महाश्मशान में आए लोगों को दुःख देकर कौन सा त्यौहार मना रहे हैं.

काशी के वरिष्ठ रंग कर्मी अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि स्वर्गीय छन्नू लाल जी ने मसाने की होली मंच पर गाया, घर में गाया, कार्यक्रम में गाया लेकिन कभी श्मशान में नहीं गाया. आज परम्परा के नाम पर झूठ परोसा जा रहा है. प्राचीन नाम रख कर नई परम्परा बनाई जा रही है और वो भी बिना सोचे समझें. ये तमाशा तत्काल बंद होना चाहिए.

डोमराजा परिवार ने क्या कहा?

डोमराजा परिवार ने भी मसाने की होली का विरोध किया है. डोमराजा परिवार का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है और इसे रोकना चाहिए. दूसरी ओर, काशी के भक्त और श्रद्धालु इस परंपरा को अपने सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा मानते हैं. उनका मानना है कि मसान की होली न केवल शिव की आराधना का एक तरीका है, बल्कि यह जीवन और मृत्यु के चक्र को स्वीकार करने का भी प्रतीक है. मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली को लेकर डोम राजा विश्वनाथ चौधरी ने विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.मांग किया कि मसाने की होली रोकी जाय. इसका कोई शास्त्रीय आधार नहीं है. उन्होंने कहा कि मसाननाथ मंदिर से शुरू हुई होली आज काफी क्षेत्र में फैल गई है. इस होली में शराब पी कर हुडदंग करते हैं. इस कारण इस बार इसपर रोक अति आवश्यक है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल     |     राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल     |     अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- ‘बयानबाजी न करें, माफी मांगें’     |     नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 हजार का इनामी     |     कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR     |     होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीजें     |     ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक… जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका साथ?     |     आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झुलसे     |     PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवाया बुलडोजर     |     बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें