Karwa Chauth 2026 Bollywood Celebrations: रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे मनाया करवा चौथ; देखें खूबसूरत तस्वीरें

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का दिन शादीशुदा जोड़ों के लिए खास माना जाता है. इस दिन कई महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. बॉलीवुड में भी इस त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है. करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने भी धूमधाम से मनाया है, इस खास दिन पर किसी ने अपने पति के लिए व्रत रखा, तो किसी ने सोलह श्रृंगार करके इस त्योहार की रौनक बढ़ा दी. बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

किसी की लाल साड़ी ने सबका ध्यान खींचा, तो किसी की मेहंदी और खूबसूरत अंदाज चर्चा में रहात इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ करवा चौथ मनाया और चांद देखकर अपना व्रत खोला.वहीं, कियारा आडवाणी भी अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं. इन सितारों की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर त्योहार का रंग जमा दिया.

रकुल प्रीत ने पति जैकी संग देखा चांद

रकुल प्रीत सिंह शादी के बाद से हर साल करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. इस साल भी एक्ट्रेस ने पति जैकी संग करवा चौथ मनाया है. एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो पति के हाथों पानी पीती हुई नजर आई हैं. एक फोटो में दोनों रोमांटिक पोज भी दे रहे हैं. इस दौरान रेड कलर के सूट में रकुल काफी खूबसूरत लग रही हैं.

अंशुला कपूर का पहला करवा चौथ

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है. ऐसे में ये उनके लिए काफी खास है. पहले करवा चौथ पर अंशुला अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर आयोजित पूजा में शामिल होने पहुंची, जहां उन्होंने सभी रस्मों को निभाया. वहीं, इस दौरान वो पति के साथ भी स्पॉट हुईं. अंशुला ने अपने लुक की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें वो रेड सूट पहने, मांग में सिंदूर लगाए काफी खूबसूरत लग रही हैं.

कियारा ने हाथ में लगाई मेहंदी

कियारा आडवाणी भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं और सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट करती हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हाथ पर लगी मेहंदी दिखा रही हैं. उन्होंने अपनी हथेली पर पति सिद्धार्थ का नाम लिखवाया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने व्रत रखा है या नहीं ये तो पता नहीं है. क्योंकि कियारा दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में प्रेगनेंसी में शायद इस बार एक्ट्रेस ने व्रत स्किप कर दिया है.

मीरा राजपूत ने दिखाई झलक

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने भी करवा चौथ की झलकियां अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें वो सुनीता कपूर की करवा चौथ की पूजा में नजर आ रही हैं. उनके साथ अंशुला कपूर भी हैं. लुक की बात करें तो मीरा ने गोल्डन कलर की साड़ी वियर की है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं.

नुपूर सेनन ने मनाया पहला करवा चौथ

एक्ट्रेस नुपूर सेनन ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति स्टेबिन के साथ नजर आ रही हैं. पहले नुपूर स्टेबिन को छन्नी से निहारती हैं और फिर उनके हाथों पानी पी रही हैं. दोनों इस दौरान मस्ती करते हुए भी नजर आए हैं.

आयुष्मान और ताहिरा ने भी मनाया करवा चौथ

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने भी करवा चौथ मनाया है, जिसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस दौरान दोनों टेरेस पर चांद देखते नजर आ रहे हैं. ताहिरा ने अपनी खास छन्नी भी दिखाई है, जिसमें उनका और आयुष्मान के नाम का अक्षर लिखा हुआ है. इस दौरान ताहिर रेड साड़ी और एक्टर गोल्डन कुर्ते में नजर आए.

इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने अपना लुक शेयर किया है. एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी हरभजन सिंह के साथ करवा चौथ मनाया है. अनिल कपूर और सुनीता कपूर के करवा चौथ सेलिब्रेशन में नताशा, पद्मनी कोलहापुरी, भावना पांडे, महीप कपूर, सोनम कपूर, रिद्धिमा कपूर समेत कई हसीनाएं पहुंची थीं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अनोखा ‘जन महाभियोग’, खरगे के आवास पर तैयारी     |     Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती     |     Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ खंडहर में दरिंदगी     |     Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल; प्रशासन ने मानी सभी मांगें     |     Bihar Domestic Violence News: फोन-पे के पैसों को लेकर विवाद में हैवान बना पति, 3 घंटे चले ऑपरेशन और 150 टांकों के बाद बची महिला की जान     |     Delhi Metro Phase 4 Update: कब तक शुरू होगी गोल्डन लाइन और जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो? जानिए फेज-4 के निर्माण कार्यों का नया स्टेटस     |     Karnataka News: मौलवी ने पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाकर मदरसे की छात्रा से की शादी, पुलिस स्टेशन में परिजनों के सामने किया जाने से इनकार     |     Shubman Gill Temple Device: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल के माथे पर दिखा नया फिटनेस गैजेट, जानिए क्या है ‘टेम्पल’ डिवाइस की खासियत     |     Credit Card Spending Decline 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड खर्च को लगा बड़ा झटका, सितंबर 2026 में आई 5.9% की गिरावट; जानें क्या है वजह     |     Karbonn Smartphone Comeback: भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी कर रहा है कार्बन, Gen Z और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ला रहा है नया ‘Rebel 5G’ फोन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें