Jharkhand State Arogya Society Alert: फर्जी नोडल ऑफिसर बनकर मांगे पैसे, JSAS ने जारी किया अलर्ट

रांची: झारखंड में आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों को फर्जी कॉल करके प्रबंधक को धमकाने और पैसे मांगने का मामला सामने आया है. यह मामला झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के पास पहुंचने के बाद सोसाइटी ने योजना से जुड़े सभी अस्पतालों के लिए एक अलर्ट जारी किया है.

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी तक पहुंचा मामला

आयुष्मान भारत योजना के स्टेट आईईसी कंसल्टेंट राजदेव पांडेय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को ईमेल कर शिकायत की गई थी, जिसके बाद मामला झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी तक पहुंचा है. इस संबंध में सोसाइटी के द्वारा अस्पताल प्रबंधन से ऐसे किसी भी झांसे में न आने की अपील की गई है.

फर्जी कॉल पर खुद को बताया नोडल ऑफिसर

दरअसल, IEC कंसल्टेंट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुंधड़ा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, चाईबासा के प्रतिनिधि वरुण मुंधड़ा ने शिकायत में बताया है कि 25 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया और खुद को पीएमजेएवाई का नोडल ऑफिसर बताते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के अधीन काम करता है.

मामला मैनेज करने के नाम पर मांगे पैसे

फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके अस्पताल के खिलाफ 256 पेज की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच के लिए केंद्रीय टीम अस्पताल जाने वाली है. इसके बाद उसने शिकायत की कॉपी दिलाने और मामला मैनेज करने के नाम पर “खर्चा पानी” की मांग की और पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा.

ऐसे हुआ अस्पताल प्रबंधन को शक

लेकिन अस्पताल प्रबंधन को मामला संदिग्ध लगने के बाद इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से की गई. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को ईमेल लिखकर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

ना आए किसी के झांसे में

वहीं इस संबंध में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने सभी अस्पतालों और आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अधिकारी बनकर इस तरह का फोन करे, धमकाए या पैसे की मांग करें तो उसके झांसे में नहीं आएं और तुरंत इसकी सूचना तथ्यों के साथ नामकुम स्थित झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को दें. उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत निकटतम थाने को देने को कहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान     |     Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में रामनवमी की धूम, 2 दिन में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, ‘सूर्य तिलक’ ने मोहा मन     |     Coconut Water with Lemon: क्या नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके फायदे और नुकसान     |     Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत     |     IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया ‘खराब दही’, IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब     |     India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम     |     बड़ी चेतावनी: 11 युद्धों का कड़वा अनुभव और अमेरिका की वो ‘एक भूल’, क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी रास्ते पर हैं?     |     Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहाकार     |     PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘संकटमोचक’     |     Punjab News: तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें