Jharkhand Opium Cultivation News: सैटेलाइट इमेज ने उड़ाई पुलिस की नींद, चतरा और खूंटी सहित कई जिलों में अफीम की खेती का पर्दाफाश; 2026 की बड़ी रिपोर्ट

रांची: झारखंड में तस्कर एक बार फिर अफीम की फसल को तैयार करने में कामयाब हो गए है. एनसीबी के द्वारा हासिल किए गए ताजा सैटेलाइट इमेज से इसका खुलासा हुआ है. जबकि पूरे झारखंड में अफीम के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया था.

एनसीबी ने सीआईडी को भेजी सैटेलाइट इमेज

झारखंड में अफीम के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान के बावजूद अफीम तस्कर कई जिलों में अफीम की फसल को बचा पाने में कामयाब हुए है. एनसीबी के द्वारा हासिल किए गए ताजा सैटेलाइट इमेज से इस बात की जानकारी मिली है कि अभी भी बड़े पैमाने पर राज्य के कई जिलों में अफीम की फसल लगभग तैयार स्थिति में लहलहा रही है. मामले को लेकर एनसीबी ने सैटेलाइट इमेज के साथ झारखंड सीआईडी को पत्र भेजा है. पत्र में दी गई जानकारी के आधाफ पर अफीम की फसल को जल्द से जल्द नष्ट करने का निर्देश भी दिया गया है.

क्या है पत्र में

एनसीबी के पत्र में यह बताया गया है कि सूचित करना है कि सहायक निदेशक एनसीबी, नई दिल्ली के माध्यम से सैटेलाइट इमेज प्राप्त किए गए हैं, जिनका जिप फाइल बनाकर ईमेल के द्वारा झारखंड राज्य के अंतर्गत संदिग्ध अवैध अफीम की खेती से संबंधित तस्वीरे भेजी गई हैं. अनुरोध है कि अवैध अफीम की खेती के संदर्भ में भेजे जाने सैटेलाइट इमेज में चिन्हित अक्षांश एवं देशांतर का शीघ्र सत्यापन कर मिनिस्ट्री कारण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. इसके साथी साथ कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन सहायक निदेशक अभियान एनसीबी नई दिल्ली को उनके ईमेल तथा इस कार्यालय को भी उपलब्ध करना सुनिश्चित किया जाए.

कहां-कहां की इमेज भेजी गई

एनसीबी के द्वारा झारखंड के चतरा, खूंटी, हजारीबाग, रांची, वेस्ट सिंहभूम, पतरातू और लातेहार जिलो के अफीम के खेती से जुड़े सैटेलाइट के इमेज सीआईडी झारखंड को उपलब्ध कराए गए है. एनसीबी के पत्र के अनुसार सबसे ज्यादा अफीम की खेती फिलहाल चतरा में दिख रही है. चतरा से जुड़े 10 सैटेलाइट इमेज एनसीबी को मिले है.वही हजारीबाग में तीन, खूंटी में चार, रांची में एक, लातेहार में दो, पतरातू में एक और वेस्ट सिंहभूम में दो स्थानों पर अफीम के खेती से जुड़े सैटेलाइट इमेज प्राप्त हुए है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया ‘खराब दही’, IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब     |     India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम     |     बड़ी चेतावनी: 11 युद्धों का कड़वा अनुभव और अमेरिका की वो ‘एक भूल’, क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी रास्ते पर हैं?     |     Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहाकार     |     PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘संकटमोचक’     |     Punjab News: तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच     |     Sukhbir Badal News: गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लालजीत भुल्लर की ‘VIP सुविधाओं’ पर घेरा     |     Board Exam Result Update: इंतजार खत्म! 5वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तिथि तय, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक     |     Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी     |     Jalandhar Crime News: जालंधर में कारोबारी को अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें