Jharkhand Crime: दुमका में विवाहिता की मौत पर सनसनी! पिता की FIR के बाद एक्शन में आई पुलिस, आरोपी दामाद गिरफ्तार

दुमका: झारखंड- पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव में एक 26 साल की महिला नमिता हेम्ब्रम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. उसका शव घर में मिला है. इस संबंध में मृतक के पिता बासु हेम्ब्रम, जो पश्चिम बंगाल के सैंथिया थाना क्षेत्र में रहते हैं, उन्होंने दामाद सरदार मरांडी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने शिकारीपाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

दहेज की मांग को लेकर करता था प्रताड़ित: मृतक का पिता

बासु हेम्ब्रम ने पुलिस को दिये अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बेटी नमिता हेंब्रम की शादी तीन साल पहले 2023 में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार दुमका के दलदली गांव के सरदार मरांडी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही लगातार मेरा दामाद दहेज की मांग को लेकर मेरी बेटी को काफी प्रताड़ित करता था. वह मेरी बेटी से कहता था कि तुम्हारे पिता काफी अमीर हैं, तुम जाकर उनसे रुपए और अन्य सामान लेकर आओ. इसी बीच मेरी बेटी को एक बेटा भी हुआ, जो अभी डेढ़ साल का है लेकिन मेरे दामाद ने मेरी बेटी को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा और वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था.

हत्या को दिया आत्महत्या का रूप: पीड़िता

लगातार इसकी सूचना मेरी बेटी मुझे दिया करती थी. इसी बीच मेरे दामाद ने मुझे यह जानकारी दी कि नमिता की तबीयत काफी खराब है, आप आइये तो मैं फौरन उसके गांव पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी मरी पड़ी है. उसके गले में रस्सी का मोटा निशान है.

दामाद और उनके परिजनों ने बताया कि इसने आत्महत्या की है लेकिन मुझे यह पूरा विश्वास है कि मेरे दामाद ने ही पहले मेरी बेटी की हत्या गला घोटकर की और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है.

थाने में एफआईआर दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस संख्या 41/26 दर्ज किया है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2) अंकित किया गया. इधर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद फौरन दलदली गांव पहुंची और घर से ही आरोपी पति सरदार मरांडी को गिरफ्तार कर लिया.

सैंथिया थाना क्षेत्र के बासु हेम्ब्रम द्वारा दहेज हत्या का एक मामला रजिस्टर्ड कराया गया है. इसमें त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपी सरदार मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी उसे न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा: अमित लकड़ा, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     विराट कोहली के एक ‘Like’ ने मचाई खलबली! जानें कौन हैं जर्मन ब्यूटी लिजलाज, जिनकी तस्वीरों के दीवाने हुए किंग कोहली के फैंस     |     Jubin Nautiyal Wedding: डेढ़ साल पहले ही जुबिन नौटियाल ने रचा ली थी शादी? सिंगर की सीक्रेट वेडिंग का अब हुआ बड़ा खुलासा     |     UN में भारत की दो टूक: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, ‘इंटरनेशनल लॉ’ के सम्मान की दी नसीहत     |     ITAT का बड़ा फैसला: विदेशी संपत्ति पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना हटाया, जानें ब्लैक मनी एक्ट के इस केस में क्या थी कोर्ट की टिप्पणी     |     US Oil Export: दुनिया के तेल बाजार पर फिर होगा अमेरिका का कब्जा, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार बनेगा नेट एक्सपोर्टर     |     Electricity Saving Tips: सरकार के इन 5 सुझावों से आधा हो जाएगा बिजली का बिल, हर महीने होगी मोटी बचत     |     Foot Care Tips: पैरों का कालापन और ड्राईनेस दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, जिद्दी टैनिंग से मिलेगा छुटकारा     |     Women’s Reservation Bill: वोटिंग के दौरान संसद में मौजूद रहेंगे TMC के 20 सांसद, बोले- “हम महिला आरक्षण के साथ, लेकिन BJP के खिलाफ”     |     ‘अब प्रेमी से मिलकर दिखाओ’: पत्नी का कुल्हाड़ी से काटा पैर, फिर कटा हुआ हिस्सा लेकर थाने पहुंचा पति; सनसनीखेज वारदात     |     Jamiat Meeting: जमीयत कार्यकारिणी की बैठक शुरू, UCC और वक्फ संशोधन जैसे अहम मुद्दों पर लिए जाएंगे बड़े फैसले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें