Jashpur News: मां ने ही बेचे दिया 3 महीने का मासूम, 1.80 लाख में पश्चिम बंगाल में बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चंद पैसों के लालच में एक मां ने अपने ही तीन महीने के मासूम बच्चे का सौदा कर डाला। आरोपी मां ने बिचौलिए के माध्यम से बच्चे को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में बेच दिया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल तक दबिश दी और बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने बच्चे की मां समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

🔍 कुनकुरी थाने में दर्ज हुई थी शिकायत, विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में की छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुनकुरी ब्लॉक कॉलोनी निवासी लक्ष्मी बाई ने 12 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मृत बेटे की सहवास में रहने वाली यशोदा यादव ने 18 दिसंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे मार्च 2026 में करीब तीन माह की उम्र में बेच दिया गया। प्राथिया की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने बाल न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सुकरू आलम उर्फ बंगाली और खरीदार शेख अलविन तक पहुंचकर कड़ी पूछताछ की।

💰 1.80 लाख में खरीदकर बेटी को सौंपा गया था बच्चा, मां सहित पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में मुख्य खरीदार शेख अलविन ने खुलासा किया कि उसने मार्च 2026 में यशोदा यादव के बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपए में खरीदा था और बाद में उसे अपनी बेटी को सौंप दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को लालपुर भीमचक गांव से सकुशल रेस्क्यू किया। इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बच्चे की मां यशोदा यादव, बिचौलिए सुकरू आलम उर्फ बंगाली, खरीदार शेख अलविन, निर्मला तिर्की और फूलकुंवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की विस्तृत कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्रकैद     |     Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्देश पर एक्शन     |     MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी     |     Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी     |     Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब     |     BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और मॉनिटरिंग का काम     |     Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ़ाने पर भी सुनवाई     |     Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा     |     Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति में अनुष्ठान संपन्न     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें