Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट पंजाब By Nayan Datt On Mar 9, 2026 जालंधर: शहर और हाईवे पर स्थित कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों में यह भी असमंजस बनी हुई है कि पेट्रोल की सप्लाई खत्म हो गई है या जानबूझकर नहीं दिया जा रहा। यह भी पढ़ें हरियाणा के कर्मचारियों-पेंशनरों की मौज! अब पंजाब के इन 4 बड़े… Mar 10, 2026 लुधियाना में ‘क्रूर’ पति की हद पार! मारपीट के… Mar 10, 2026 बता दें कि इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ जंग छेड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें तेजी से फैल रही थी। इन खबरों में कहा जा रहा था कि समुद्र के रास्ते भारत सहित कई देशों में आने वाले कच्चे तेल के जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं। इसी के चलते लोगों में यह डर फैल गया था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है या उनके दाम बढ़ सकते हैं। इसके बाद कई लोग एक साथ पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई। Share