जेल प्रशासन की खुली पोल! हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला जारी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज पंजाब By Nayan Datt Last updated Mar 7, 2026 लुधियाना: जेल प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली के चलते चैकिंग के दौरान हवालातियों से नशीले पदार्थ बरामद होने का सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इसी कड़ी के चलते 2 हवालातीयों से नशीले पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें पंजाब में ‘इंडस्ट्रियल क्रांति’ की शुरुआत! नई… Mar 7, 2026 Punjab Debt News: पंजाब के कर्ज पर सियासत तेज, परगट सिंह ने… Mar 7, 2026 पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी हवालाती सुमित खन्ना पुत्र जसपाल खन्ना से 16 ग्राम सुल्फा, हवालाती रमनदीप सिंह पुत्र राज कुमार से 1.5 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। Share