Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी

जबलपुर : इन दिनों जबलपुर खून की कमी की समस्या से जूझ रहा है. जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि जैसे ही परीक्षाओं का माहौल सामने आता है, कॉलेज में होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में लोगों की संख्या घट जाती है. इसलिए फरवरी-मार्च के महीने में खून की भारी किल्लत होती है. इस साल भी ऐसे ही हालत हैं. पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद स्कूल-कॉलेज के अलावा बाकी जगहों पर सफल ब्लड डोनेशन कैंप नहीं हो पा रहे.

इस वजह से खाली हो रहे ब्लड बैंक

जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर संजय मिश्रा ने कहा, ” इन दिनों जबलपुर के ब्लड बैंक में बुरे हालत हैं. ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है. डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि फरवरी मार्च महीने में कई कॉलेजों में परीक्षाएं चलती हैं इस वजह से वहां ब्लड डोनेशन कैंप नहीं लग पाते और रक्तदान नहीं होने से हर साल इन दिनों खून की कमी हो जाती है, इस साल स्थिति कुछ ज्यादा चिंताजनक है. जबलपुर में साल भर में 30 हजार ब्लड बैग की जरूरत पड़ती है.

जबलपुर शहर में जिला अस्पताल जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सरकारी ब्लड बैंक हैं. इनमें भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं है. जबलपुर के सभी सरकारी अस्पतालों में गंभीर मरीजों का ऑपरेशन होता है, इसलिए खून की जरूरत हमेशा बनी रहती है.

ब्लड डोनेशन पर्याप्त नहीं, खून की कमी बरकरार

जबलपुर ब्लड बैंक के पास में दो ब्लड डोनेशन बस भी हैं, जो ब्लड डोनेशन कैंप करवाने के लिए मोबाइल वैन की तरह काम करती हैं. इन दोनों बसों को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा गया था. वहीं, जबलपुर के सरकारी अस्पताल में लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए काउंसलर भी रखे गए हैं लेकिन इसके बावजूद लोग खून दान नहीं दे रहे हैं.शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक छोटा सा कैंप चल रहा था, उसमें भी ब्लड डोनेशन के इस्तेमाल में आने वाली बस को पहुंचाया गया था. काफी देर तक कोशिश करने के बाद कुछ लोग ब्लड डोनेशन करने के लिए तैयार हुए लेकिन इतनी कम मात्रा में ब्लड कि आपूर्ति जबलपुर की जरूरत को पूरा नहीं कर सकती.

जरूरतमंदों को खून पहुंचा रही विकास एंड टीम

जब सरकारी प्रयास इस महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में विकास और उनकी पूरी टीम लोगों के काम आती है. विकास जबलपुर में थैलेसीमिया मरीज के लिए खून का इंतजाम करने का काम करते हैं. विकास ने बताया कि उनके साथ लगभग 50 सदस्यों की एक टीम है. इसके साथ ही शहर के कई दूसरी संस्थाएं भी हैं, जिनके पास ब्लड डोनर्स का एक नेटवर्क है. हम लोग रोज कम से कम 20 पाउंड ब्लड दान करवाते हैं.

ब्लड नहीं मिलने पर गंभीर हो सकती है स्थिति

विकास ने बताया, ” हमारे संपर्क में 300 से ज्यादा थैलेसीमिया, सिकल सेल के मरीज हैं. यदि सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीजों को जरूरत पर ब्लड नहीं मिलता तो उनकी सांस फूलने लगते हैं, शरीर पर लाल चिट्टे आने लगते हैं और ऐसे मरीज गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं. इसलिए उन्हें हर हाल में 15 दिनों में ब्लड देना जरूरी होता है. ऐसी स्थिति में जब शहर के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड नहीं है, तब हम लोग आपस में नेटवर्क बनाकर इस जरूरत को पूरा करवा रहे हैं.” विकास ने बताया कि उनके पास 1 हजार लोगों का नाम और नंबर है जो समय-समय पर ब्लड डोनेट करते रहते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम्प्रेस     |     Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी लगाया चीरा     |     MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर्ट जारी     |     UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का किया ऐलान     |     Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में     |     CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चेन्नई सुपर किंग्स     |     Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरिश का ध्यान     |     Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक की कटौती; संकट में बुनकर     |     Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का पूरा विज्ञान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें