Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी के मिसकैरेज के बाद मृत भ्रूण को लेकर सीधे हाईकोर्ट पहुंच गया. इस घटना से कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. याचिकाकर्ता ने जज की डाइस पर भ्रूण रखकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिल सकता तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए.

दरअसल, मामला रीवा जिले के रहने वाले दयाशंकर पांडे से जुड़ा है. दयाशंकर पांडे जबलपुर स्थित शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था. उसका आरोप है कि नौकरी के दौरान उसे कंपनी में करीब 200 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले की जानकारी मिली थी. पांडे का कहना है कि जब उसने इस घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई तो उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिलने लगीं. उसने एक कारोबारी पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है.

दयाशंकर पांडे का दावा है कि पिछले दो वर्षों में उस पर चार बार जानलेवा हमले किए गए. एक हमले के दौरान उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके कारण उसका मिसकैरेज हो गया. पांडे का कहना है कि इसी हमले के कारण उनके अजन्मे बच्चे की मौत हुई. वह इस घटना के बाद मृत भ्रूण को सबूत के तौर पर लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया.

क्यों जज के सामने रखा भ्रूण?

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दयाशंकर पांडे ने जज के सामने भ्रूण रखकर कहा कि उसे सच बोलने और चुनाव लड़ने की सजा दी जा रही है. पांडे के मुताबिक उसने लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 में भी किस्मत आजमाई थी. उसका आरोप है कि चुनाव लड़ने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उसे निशाना बनाया जा रहा है.

फरियादी दयाशंकर पांडे ने बताया कि पहली बार 19 अप्रैल 2024 को उन पर हमला हुआ था. उस समय वे लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी थे. इसके बाद दूसरी बार 9 मई 2025 को उन पर हमला किया गया, जब वे अपने पिता के साथ एक दीवानी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट गए थे. उन्होंने बताया कि तीसरा हमला 6 नवंबर 2025 को हुआ, जो जबलपुर थाने से संबंधित मामला था. इसके बाद चौथी बार 1 मार्च 2026 को उन पर हमला किया गया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें