IRCTC ने यात्रियों के लिए लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, टिकट बुकिंग में डिस्काउंट समेत मिलेंगे कई तरह के फायदे, चेक करें डिटेल

IRCTC BoB RuPay कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड से उन यात्रियों को फायदा होगा जो भारतीय रेलवे में लगातार ट्रैवल करते रहते हैं. इसे खास तौर पर ऐसे ही यात्रियों के लिए तैयार किया गया है.

IRCTC Co-Branded Credit Card: भारतीय रेलवे की कैटरिंग और टिकटिंग इकाई (IRCTC) ने अपने यूजर्स के लिए एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Co-Branded Credit Card) लॉन्च किया है. इसे NPCI और BOB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस के साथ मिलकर पेश किया गया है. IRCTC की वेबसाइट पर रोजाना 6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रेलवे टिकट बुक करते हैं. इस क्रेडिट कार्ड को ऐसे यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है, जो लगातार ट्रेन में सफर करते रहते हैं.

अधिकारियों ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि IRCTC BOB रुपे कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड (IRCTC BoB RuPay Contactless Credit) से उन यात्रियों को फायदा होगा जो भारतीय रेलवे में लगातार ट्रैवल करते रहते हैं. इसे खास तौर पर ऐसे ही यात्रियों के लिए तैयार किया गया है. BOB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (BFSL) बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है.

ये भी पढें : अब चुटक‍ियों में बुक होगा रेल ट‍िकट, IRCTC ने बताया यह नया तरीका; म‍िलेंगे कई फायदे

कई जगह कर सकेंगे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल

ग्राहक इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ईंधन और किराने के सामान के साथ-साथ अन्य चीजों की खरीदारी के लिए भी कर सकते हैं. कार्डहोल्डर्स इस कार्ड का उपयोग JCB नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेशनल मर्चेंट्स और एटीएम में लेनदेन करने के लिए भी कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड के ज़रिए IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से 1AC, 2AC, 3AC, CC, या EC बुकिंग करने वाले यूजर्स को 40 रिवॉर्ड पॉइंट (per Rs 100 spent) जैसा बेनिफिट मिलेगा. यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को उनकी सभी ट्रेन टिकट बुकिंग पर एक फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क छूट भी ऑफर करता है. इसके अलावा, कार्ड जारी होने के 45 दिनों के भीतर 1,000 रुपये या उससे अधिक की सिंगल खरीदारी करने वालों को 1,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा.

कार्ड के इस्तेमाल पर किराना और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर चार रिवॉर्ड पॉइंट (per Rs 100 spent) और अन्य कैटेगरी पर दो रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलेगा. कार्डहोल्डर्स पार्टनर रेलवे लाउंज में हर साल चार कॉम्प्लीमेंट्री विजिट भी कर सकेंगे. इसके ज़रिए भारत में ग्राहकों को सभी पेट्रोल पंपों पर एक फीसदी ईंधन सरचार्ज का छूट भी मिलेगा.

IRCTC पर हैं 6.6 करोड़ से अधिक यूजर्स

इसके अलावा, यूजर्स अपने लॉयल्टी नंबर (को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर प्रिंटेड) को अपने IRCTC लॉगिन आईडी से लिंक करने के बाद, IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं. कार्ड के लॉन्च पर, NPCI के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीणा राय ने कहा कि IRCTC पर 6.6 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और उनमें से कई बार-बार यात्रा करने वाले हैं. उन्होंने आगे कहा कि IRCTC पर रोजाना 7-7.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग होती है. यह इस कार्ड को लॉन्च करने का सही समय है क्योंकि अब लगभग दो साल बाद हालात सामान्य हो रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें