“Iran Political Crisis: ईरान में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट, रेजा पहलवी या कोई और? जानें किसने पेश की अपनी दावेदारी

ईरान में बगावत की आग बढ़ती जा रही है. जहां आर्थिक संकट को लेकर तेहरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था. इसी के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ा की लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लगे. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. ईरान के इस प्रदर्शन की आग को सुलगाने में देश के निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी ने भी अहम रोल निभाया. रजा पहलवी लगातार प्रदर्शनकारियों से सड़कों पर उतरने की अपील कर रहे हैं. इसी बीच अब वो भविष्यवाणी कर रहे हैं कि ईरान की सरकार गिरेगी. साथ ही दावा कर रहे हैं कि वो देश में सत्ता पर काबिज होंगे.

ईरान के पूर्व पश्चिम-समर्थक सम्राट के बेटे रजा पहलवी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में देश की सरकार गिर जाएगी. इसी के बाद उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान की इस्लामिक सरकार गिर जाती है तो इस पद पर काबिज होने के लिए वो खुद को उपयुक्त मानते हैं. रजा पहलवी ने दावा किया है कि वो उत्तराधिकारी सरकार का नेतृत्व करने के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हैं.

सरकार के गिरने का किया दावा

आयतुल्ला अली खामेनेई की सरकार के दूसरे विरोधी, रजा पहलवी के दावे पर सवाल उठा सकते हैं. इसकी वजह यह है कि 1979 की इस्लामी क्रांति के समय उनका परिवार ईरान छोड़कर चला गया था और तब से वो देश में नहीं रहे हैं. पश्चिमी देशों से खामेनेई को सत्ता से हटाने में मदद की अपील करते हुए पहलवी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की मौजूदा सरकार का गिरना तय है, चाहे बाहर से मदद मिले या न मिले.

रजा पहलवी ने वॉशिंगटन में एक समाचार सम्मेलन में कहा, ईरानी लोग जमीनी स्तर पर निर्णायक कदम उठा रहे हैं. अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पूरी तरह उनका साथ दे.

उन्होंने कहा कि विदेशी दखल का मतलब जमीन पर सैनिक भेजना नहीं है, बल्कि लक्षित हस्तक्षेप होना चाहिए, जिससे शासन की दमनकारी मशीनरी कमजोर की जा सके, जैसे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के नेतृत्व को निशाना बनाना. रजा पहलवी ने कहा, ईरानी लोगों को दुनिया से समर्थन चाहिए, ताकि जानें बचाई जा सकें, उनकी आवाज को मजबूती मिले. लेकिन, मैं साफ कहना चाहता हूं—दुनिया मदद करे या न करे, यह शासन गिरेगा. अगर दुनिया अपने शब्दों को कार्रवाई में बदलेगी, तो यह जल्दी गिरेगा और ज्यादा जानें बचेंगी.

हजारों लोगों की मौत का दावा

पहलवी ने कहा कि 28 दिसंबर से पूरे देश में फैले प्रदर्शनों के खिलाफ सुरक्षा बलों की खूनी कार्रवाई के दौरान 48 घंटों में 12,000 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. मानवाधिकार संगठनों ने इससे कम आंकड़ों की पुष्टि की है, लेकिन वो भी मृतकों की संख्या हजारों में बता रहे हैं.

इस बीच अमेरिका लगातार ईरान को चेतावनी देता रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने वॉर्निंग दी थी कि अगर सरकार प्रदर्शनकारियों को मारती रही या हिरासत में लिए गए लोगों को फांसी दी गई, तो मदद रास्ते में है. हालांकि, अमेरिका के मध्य-पूर्वी सहयोगियों की इस चेतावनी के बाद कि सैन्य हस्तक्षेप से क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है, ट्रंप पीछे हट गए.

शाह जिंदाबाद के लग रहे नारे

हाल के प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारी शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं, उसके बाद पहलवी ने अपनी बात रखी. हालांकि, पहलवी के पिता शाह मोहम्मद रजा पहलवी की राजशाही भी इसी तरह के महीनों चले जन-प्रदर्शनों और यातना व मानवाधिकार उल्लंघनों की शिकायतों के बाद गिरा दी गई थी.

गार्डियन ने रजा पहलवी से पूछा कि क्या वो फिर से राजशाही बहाल करना चाहते हैं, इस सवाल का उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनके पास व्यवस्थित सत्ता परिवर्तन की एक व्यापक योजना है, जिसे तुरंत लागू किया जा सकता है. इसमें उत्तराधिकारी सरकार कैसी होगी इसको तय करने के लिए जनमत की मर्जी शामिल की जाएगी, हालांकि उन्होंने राजशाही की वापसी की संभावना से साफ इनकार भी नहीं किया.

ईरान के साथ रिश्ते को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि वो सत्ता के शांतिपूर्ण और स्थिर बदलाव को सुनिश्चित करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं. उनके मुताबिक, लोगों ने गोलियों का सामना करते हुए भी साफ और मजबूत संदेश दिया है. पहलवी ने अपने और ईरानी जनता के बीच के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिश्ता उनके जन्म से है और इसे कभी तोड़ा नहीं जा सकता, यहां तक कि निर्वासन में रहते हुए भी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सरेराह गुंडागर्दी! बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बीच सड़क लूटा; दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका, पुलिस के हाथ अब तक खाली     |     पंजाब में फिर ‘गैंगवार’ जैसी वारदात! कार सवार हमलावरों ने युवक को सरेआम मारी गोलियां; अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया इलाका     |     अस्पताल में गोलियां चलाने वाले बदमाश ढेर! फिरौती के लिए की थी फायरिंग, पुलिस ने 2 को दबोचा; पास से मिला हथियारों का जखीरा     |     जालंधर में खाकी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! नशे के अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; चप्पे-चप्पे की तलाशी, तस्करों में मचा हड़कंप     |     अमृतसर में नहीं होगी तेल और गैस की कमी! DC का बड़ा बयान— “अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त है स्टॉक”; पैनिक बुकिंग करने वालों को दी सलाह     |     पंजाब में रसोई गैस का संकट! घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग पर लगी रोक? सर्वर डाउन होने से मचा हाहाकार; 10 हजार शादियों पर मंडराया खतरा     |     Punjab Crime: सड़क किनारे खड़ी होकर लोगों को शिकार बनाने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, कुल 11 दबोचे गए; पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन     |     पंजाब पुलिस की बर्बरता! युवक को पहली मंजिल से नीचे फेंका, टूट गई रीढ़ की हड्डी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में भारी तनाव     |     Punjab Politics: सीएम भगवंत मान के खिलाफ महिला आयोग जाएंगी गनीव कौर मजीठिया, महिलाओं पर विवादित बयान का मामला; जानें पूरा माजरा     |     Punjab Police Transfers 2026: पंजाब सरकार ने जारी की पुलिस अधिकारियों की नई ट्रांसफर लिस्ट, 19 अफसरों के तबादले; विनीत अहलावत बने SP इन्वेस्टिगेशन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें