Iran-Israel War Update: माफी मांगने के बाद भी क्यों नहीं रुक रहे ईरान के हमले? खाड़ी देशों में भारी तनाव, जानें क्या है ईरान का गेम प्लान

ईरान ने जंग के 8 वे दिन भी अपने पड़ोसी देशों पर हमले जारी रखे हैं. ईरान की और से आए ड्रोन और मिसाइलों को सऊदी अरब, कुवैत और UAE में इंटरसेप्ट किया गया है. ईरान के ये हमले राष्ट्रपति पेजेशकियान की माफी के बाद हुए हैं, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि ईरान की मंशा पड़ोसी देशों पर हमला करने की नहीं, वो वहां इस लिए हमला कर रहा है क्यों वहां अमेरिका है.

ईरानी सरकारी टीवी पर दिखाए गए एक भाषण में पेजेशकियन ने कहा था, “मुझे अपनी तरफ से और ईरान की तरफ से उन पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगनी चाहिए जिन पर ईरान ने हमला किया था. अंतरिम लीडरशिप काउंसिल कल इस बात पर सहमत हुई कि पड़ोसी देशों पर और हमले नहीं किए जाएंगे और कोई मिसाइल तब तक नहीं दागी जाएगी जब तक कि ईरान पर हमला उन देशों से न हो.” हालांकि, पेजेशकियन ने जोर देकर कहा कि तेहरान सरेंडर नहीं करेगा.

माफी के बाद भी जारी रहे हमले

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अपनी माफी के साथ पड़ोसी देशों के सामने एक शर्त भी रखी थी. पेजेशकियान ने साफ किया था अगर पड़ोसी देशों के एयर स्पेस या जमीन का इस्तेमाल कर जबतक ईरान पर हमला नहीं होगा, तब तक वह इन देशों को निशाना नहीं बनाएगा. शनिवार रात ईरान पर इजराइल द्वारा कई हमले किए गए, जिसमें तेहरान के ऑयल डिपो पर हमला सबसे भयानक बताया जा रहा है.

जिसके बाद से ही ईरान के फिर से खाड़ी देशों पर हमले जारी है. IRGC अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने तेल रिफाइनरी और डिपो पर हमले के जवाब में इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है.

ईरान बुरी तरह पिट रहा है, उसने पड़ोसियों से माफी मांगी- ट्रंप

पेजेशकियान की माफी के बाद ट्रंप ने इसका क्रेडिट लेने की पूरी कोशिश की. ट्रंप ने एक्स पर लिखा, “ईरान, जो बुरी तरह पिट रहा है, उसने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफ़ी मांगी है और सरेंडर कर दिया है और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा.”

उन्होंने दावा किया कि यह वादा सिर्फ अमेरिका और इजराइल के लगातार हमले की वजह से किया गया था. वे मिडिल ईस्ट पर कब्जा करके राज करना चाहते थे. यह पहली बार है जब ईरान हज़ारों सालों में मिडिल ईस्ट देशों से हारा है. ट्रंप ने लिखा, “मध्य पूर्व देशों ने कहा है, ‘थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप’ मैंने कहा है, “वेलकम!” ईरान अब मिडिल ईस्ट का बुली नहीं है, बल्कि वे मिडिल ईस्ट के लूज़र हैं और कई दशकों तक ऐसे ही रहेंगे जब तक वे सरेंडर नहीं कर देते या, ज्यादा संभावना है, पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते!” इसके अलावा उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ आज बहुत बुरा होगा और इसके कुछ घंटो बाद ही इजराइल ईरान पर नए हमले शुरू किए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें