Iran-Israel War Status: ईरान से वतन लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती, हमलों के बीच मची चीख-पुकार; ‘मौत को करीब से देखा’

ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध तीसरे हफ्ते में है. ये 28 फरवरी को शुरू हुआ था. इसी बीच ईरान में फंसे करीब 70 भारतीयों का पहला जत्था देश में वापस लौटा है. वापस लौटने के बाद छात्रों ने युद्ध के बीच होने वाले उनके डर और घबराहट से जुड़े अनुभव बताए. कई छात्रों के लिए घर वापसी का यह सफर उन डरावने दिनों का अंत है. इतने दिनों को उन्होंने बमबारी और धमाकों के बीच बिताए.

22 साल की नैना तोइबा ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि मैं पहुंच गई हूं और अल्हम्दुलिल्लाह! मैं सुरक्षित हूं. नैना ने कहा कि रविवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर बैगेज हॉल में पहुंचने के कुछ ही पलों बाद, फोन पर अपने भाई से यह बात कही. ईरान में युद्ध के साये में बिताए कई दिनों के बाद नैना की आवाज में राहत साफ झलक रही थी.

नैना उन लगभग 70 भारतीय छात्रों और तीर्थयात्रियों में शामिल थीं, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के थे. ये संघर्ष-ग्रस्त देश से निकलने के लिए सड़क और हवाई मार्ग से लगभग चार दिन का सफर तय करने के बाद, रविवार को फ्लाईदुबई की एक कमर्शियल फ़्लाइट से दिल्ली पहुंचे.

रातें लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजती थी

इस समूह ने पूरे ईरान में फैली अलग-अलग यूनिवर्सिटी से बस से ईरान-आर्मेनिया सीमा तक का सफर तय किया. सीमा पार करके आर्मेनिया में एंट्री और फिर येरेवन से दुबई के लिए उड़ान भरी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ़्लाइट पकड़ी. यहां 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से ईरानी हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है. कई छात्रों के लिए घर वापसी का यह सफर उन दिनों के डर का अंत था, जब उनके आस-पास बमबारी तेज हो गई थी. उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की MBBS छात्रा और अनंतनाग की रहने वाली नैना तोइबा ने उन रातों को याद किया, जो लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट और धमाकों से गूंजती थीं.

नैना ने कहा कि मैं एक अपार्टमेंट में रह रही थी, तभी वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर एक बम धमाका हुआ. इससे इमारत के शीशे टूट गए. मैं तुरंत अपने एक दोस्त के अपार्टमेंट में चली गई. इंटरनेट या टीवी न होने की वजह से हमें पता नहीं चल पा रहा था कि बाहर क्या हो रहा है. ऐसे में हमने किताबों और पढ़ाई को ही अपना सहारा बनाया. उसने बताया कि जैसे-जैसे हालात बिगड़ते गए, छात्रों ने अनाज और रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी चीजें जमा कर लीं. इस पूरे दौरान मैं पूरी तरह से निराश महसूस कर रही थी. हर सुबह मैं यही सोचकर उठती थी कि शायद यह मेरी जिंदगी का आखिरी दिन हो. मुझे सच में तब जाकर यकीन हुआ कि हम सुरक्षित अपने घर पहुंच पाएंगे, जब हमने आर्मेनिया की जमीनी सीमा पार कर ली.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर अब होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ गईं टोल की दरें; जानें NH-9 और पेरिफेरल पर अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें