IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर्माना; जानें क्या है मामला

CSK vs DC मैच में क्या हुआ? क्या हुआ जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दोषी पाए गए? क्या हुआ जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा पर तगड़ा जुर्माना लग गया? CSK के कप्तान को सजा स्लो ओवर रेट के लिए मिली है. इस गलती के लिए सजा पाने वाले वो IPL 2026 में दूसरे कप्तान हैं. वहीं नीतीश राणा पर जुर्माने की वजह अंपायर के साथ उनकी बहस को बताया जा रहा है. मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले पर दिल्ली की टीम नाराज हो गई थी, जिसके बाद नीतीश राणा अंपायर से ऊंचे आवाज में बात करते दिखे थे.

ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो कि स्लो ओवर रेट से जुड़ा है. IPL 2026 में ये CSK की पहली गलती हैं, जिसके चलते उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे कप्तान बने

IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के चलते सजा भुगतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे कप्तान हैं. उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 2 बार स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना भुगत चुके हैं. श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स के पहले दोनों मैचों के बाद, जो कि उसने गुजरात टाइटंस और CSK के खिलाफ खेला था, उसमें स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना भुगतना पड़ा था.

नीतीश राणा की 25 % मैच फीस काटी गई

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा, चौथे अंपायर से बहस करने को लेकर दोषी पाए गए. IPL नियमों के उल्लंघन के चलते नीतीश राणा की मैच फीस में 25 फीसद की कटौती की गई है. उसके अलावा 1 डिमेरिट अंक भी उनके खाते में जोड़ा गया है. बड़ी बात ये हैै कि नीतीश राणा के साथ ऐसा तब हुआ जब वो टीम के इम्पैक्ट सब्सिट्यूट का हिस्सा थे, वो मैच खेलने मैदान पर उतरे भी नहीं थे.

मैच में कब हुई नीतीश राणा से गलती?

नीतीश राणा ने फोर्थ अंपायर से बहस मैच के 19वें ओवर के दौरान घटी एक चौंकाने वाली घटना को लेकर की. हुआ ये कि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन फोर्थ अंपायर ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया. उसके बाद उसी ओवर में वो कैच आउट हो गए. स्टब्स के आउट होने के बाद नीतीश राणा और दिल्ली के कोच फोर्थ अंपायर से बहस करते हुए भी नजर आए थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला     |     CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’     |     पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव     |     MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप     |     प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका     |     सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात     |     Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन से बैग छीना     |     MP Weather Update: अगले 5 दिन भट्टी की तरह तपेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का रेड अलर्ट; रात के तापमान में भी भारी उछाल     |     ड्राइंग रूम में सजाने के लिए लोगों में मची होड़! 1000 साल पुरानी इन 2 मूर्तियों की रिप्लिका ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड     |     Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें