Infinix की 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च, शुरुआती कीमत मात्र 11,999 रुपये देश By Nayan Datt On Mar 10, 2022 इनफिनिक्स स्मार्ट टीवी के दो स्क्रीन वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्क्रीन वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच में आते हैं। दोनों स्मार्ट टीवी की प्री-बुकिंग 12 मार्च से 16 मार्च के बीच होगी। यह भी पढ़ें Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच ED का बड़ा… Apr 14, 2026 Bengal Politics: दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद… Apr 14, 2026 नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix की तरफ से लेटेस्ट एंड्राइड X3 स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च किया गया है। जो कि एक अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में आएगा। साथ ही इसमें एंटी ब्लू-रे टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्ट टीवी में सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस के लिए फास्टेस्ट व्यूइंग एक्सपीरिएंस के साथ सुपीरियर पिक्चर क्वॉलिटी और हाई क्वॉलिटी स्टीरियो साउंट सपोर्ट दिया गया है। Infinix की 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि 43 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 19,999 रुपये है। दोनों स्मार्ट टीवी की प्री-बुकिंग 12 मार्च से 16 मार्च के बीच होगी। स्पेशल प्री-बुकिंग ऑफर में 1,499 रुपये में Infinix Snokor (iRocker) को खरीदा जा सकेगा। Share