Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग लगने की घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ. बताया जा रहा है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार चार्ज पर लगाई हुई थी. उसी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान पूरी तरीके से चपेट में आ गया. वहीं घटना स्थल पर इस दौरान करीब 10 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में हुई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आग की भयंकर लपटें देख मकान के अंदर फंसे लोगों के बचाने की जद्दोजहद मे लग गए. वहीं इस घटना के बारे में लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि मकान के भीतर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं, लेकिन लपटों और धुएं के कारण अंदर पहुंच पाना बेहद मुश्किल हो गया था. दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हादसे में 7 लोगों की मौत

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि आग एक मकान में लगी, जो मनोज नामक एक व्यापारी का था. उन्होंने अपने घर के बाहर एक इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी चार्ज पर लगाई हुई थी. उसी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान पूरी तरीके से चपेट में आ गया. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर इस दौरान तकरीबन 10 से अधिक लोग मौजूद थे जिनमें से तीन लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया जबकि 7 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल दमकल की 8 से 10 लोगों की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     CG Assembly: विधानसभा की दर्शक दीर्घा में 140 आत्मसमर्पित नक्सली, समझा कानून बनाने का तरीका; महिला पूर्व नक्सलियों ने साझा किए अनुभव     |     School Van Accident: ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, कई बच्चे घायल; प्राचार्य की लापरवाही आई सामने, जांच में जुटी पुलिस     |     Democracy in CG: छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे 140 आत्मसमर्पित नक्सली, समझा सदन की कार्यवाही और कानून बनने का तरीका     |     Chhattisgarh Assembly: स्काउट गाइड टेंडर घोटाले के आरोपों पर सदन में रार, विपक्ष ने सरकार को घेरा; जानें क्यों लगे ‘बोरे बासी’ के नारे     |     Dhamtari Weather Update: धमतरी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद; बिजली सप्लाई ठप, देखें ग्राउंड रिपोर्ट     |     CG Assembly Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गूंजेगा भर्ती घोटाला, कई अहम विधेयक होंगे पेश; साय सरकार का बड़ा एक्शन प्लान     |     Shramik Sahayata Yojana Fraud: श्रमिक सहायता योजना में धांधली, लेबर इंस्पेक्टर निलंबित और 2 पर केस दर्ज; फर्जी दस्तावेजों से डकारे पैसे     |     Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा     |     Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें