Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने में संतरी को मारा थप्पड़ मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Mar 30, 2026 इंदौर। बिचौली मर्दाना में कार चालकों ने खूब हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और सिपाही को चांटा जड़ दिया। कार्रवाई के लिए थाने ले गए तो संतरी पर हाथ उठा दिया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, ड्रिंक एंड ड्राइव और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपियों को छुड़वाने के लिए रसूखदारों ने भी कॉल लगाए। यह भी पढ़ें MP Electric Bus Update: इंदौर से महेश्वर और बुरहानपुर तक… Apr 5, 2026 Jabalpur Crime: जबलपुर में ‘नकली परिवार’ का बड़ा… Apr 5, 2026 घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र में के-2 ढाबा के समीप की है। आरोपित यशवर्धन रोहित खंडेलवाल निवासी साउथ तुकोगंज और करण पुत्र राजकुमार निवासी साउथ तुकोगंज हैं। दोनों शराब पार्टी कर लौट रहे थे। पुलिस लाइन से आए पुलिसकर्मियों ने कार (एमपी 09 डब्ल्यूएम 2288) को रोका और ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने लगे। Share