ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

ईरान और इजराइल के बीच जंग जारी हुए 6 दिनों का समय हो चुका है. अब तक की इस जंग में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. दूसरी तरफ दुनियाभर के कई देश ईरान के साथ तो कई देश इजराइल और अमेरिका के साथ नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही कई झूठे दावे भी किए जा रहे हैं. भारत ने भी एक ऐसे दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान पर हमलों के लिए भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल कर रहा है.

भारत को लेकर किए गए इस दावे की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई थी. जिसमें अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी डगलस मैकग्रेगर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि अमेरिकी नौसेना को भारत और भारतीय बंदरगाहों का सहारा लेना पड़ रहा है.

वीडियो में वे आगे कहते हैं कि हमारे सभी बेस नष्ट हो चुके हैं. हमारे हार्बर इंस्टॉलेशन भी खत्म हो गए हैं. हमें भारत और भारतीय बंदरगाहों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो आदर्श स्थिति नहीं है. डगलस के इस दावे पर अब भारत का रियेक्शन भी सामने आया है.

भारत ने क्या दिया रिएक्शन?

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी और झूठा बताया है. MEA के फैक्टचेक अकाउंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा हम ऐसे बेबुनियाद और मनगढ़ंत बयानों के खिलाफ सावधान करते हैं. भारत ने साफ किया कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए अपने बंदरगाहों के इस्तेमाल की अनुमति देने के दावे को पूरी तरह खारिज करता है.सरकार ने ऐसी खबरों को अफवाह और गलत जानकारी बताया है.

युद्ध को लेकर भारत ने क्या कहा?

भारत ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है और सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव न बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है. इसी को ध्यान में रख्तो हुए भारत लगातार अपने लोगों को निकालने का काम कर रहा है. अब तक युद्ध प्रभावित देशों से सैकड़ों लोगों को भारत लाया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार माओवादी ढेर     |     Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा की दावेदारी     |     GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार     |     रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा     |     छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद     |     Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी     |     Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत     |     Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा; जानें पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें