Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई

Indian Railways News: ट्रेन में सफर के दौरान कई यात्री फोन का स्पीकर ऑन करके बात करने लगते हैं, तेज आवाज में रील देखते हैं या गाने व वीडियो चलाते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को काफी परेशानियां होती हैं. अब दक्षिण रेलवे इस चीज को लेकर पूरी तरह सख्त हो गया है. अब ऐसा करके दूसरे यात्रियों के लिए परेशानियां पैदा करना बहुत महंगा पड़ सकता है और फोन पर तेज आवाज में बात करने पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

दक्षिण रेलवे ने ऐसे मामलों में रेलवे एक्ट की धारा 145 (2) के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) एक्ट’ के अनुसार, ट्रेन या रेलवे परिसर में उपद्रव मचाने वालों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा संबंधित व्यक्ति को ट्रेन या रेलवे परिसर से बाहर भी हटाया जा सकता है और उसका टिकट भी जब्त किया जा सकता है.

⚖️ छह माह की कैद और पांच हजार तक का जुर्माना, रेल मदद ऐप पर की जा सकती है शिकायत

अगर कोई व्यक्ति रेलकर्मी या अधिकारी की चेतावनी के बावजूद अपना उपद्रव जारी रखता है, तो उसे छह माह की कैद और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, या फिर ये दोनों सजाएं एक साथ भी दी जा सकती हैं. दक्षिण रेलवे ने अपने निर्देश में कहा है कि सभी स्टेशनों पर नियमित रूप से घोषणाएं की जाएं और यात्रियों को जागरूक किया जाए, क्योंकि रेलवे अधिनियम का यह प्रावधान देश भर में लागू है.

कई बार यात्री प्यार से किसी को आवाज कम करने के लिए कहते हैं, लेकिन सामने वाला नाराज होकर बहस करने लगता है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन जाती है. ऐसे में रेलवे की मदद लेना ही बेहतर है. अगर आपको ट्रेन में सफर के दौरान तेज आवाज से परेशानी हो, तो आप तुरंत टीटीई के पास शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा, आधिकारिक ‘रेल मदद ऐप’ पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. दक्षिण रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर के दौरान धीमी आवाज में बातचीत करें ताकि सहयात्रियों को कोई असुविधा न हो.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार     |     Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्ट्रेट को धमकी मिलने पर एफआईआर दर्ज     |     Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग     |     Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीमित करने का प्रस्ताव     |     IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा की तूफानी पारियों से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड     |     Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया इनकार? बताई बड़ी वजह     |     Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 3.23 लाख करोड़ रुपये     |     Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफोंस की मांग     |     Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त     |     AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली AI कैरेक्टर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें