लुधियाना में मौत को छूकर निकले युवक-युवती! MBD मॉल के पास ‘आग का गोला’ बनी चलती BMW, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

लुधियाना: महानगर के सबसे व्यस्त इलाके फिरोजपुर रोड पर रविवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रफ़्तार भर रही BMW कार अचानक आग का गोला बन गई। MBD मॉल के ठीक सामने अचानक कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगी, गनीमत यह रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और कार से कूद कर जान बचाई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, आकर्षित नामक युवक अपनी साथी युवती के साथ BMW कार में सवार होकर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी MBD मॉल के पास पहुंची, अचानक बोनट से काला धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए उसने कर को रोक दिया।देखते ही देखते चंद सेकंडों में कार के अगले हिस्से ने भयंकर आग पकड़ ली। लपटों को अपनी ओर बढ़ता देख युवक और युवती ने तुरंत कार से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही लोकल अड्डे से फायर टेंडर की टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन रमन कुमार ने बताया कि जब वे पहुंचे तो कार पूरी तरह आग की चपेट में थी। टीम ने भारी मशक्कत के बाद पानी की बौछारों से आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक आलीशान BMW कार जलकर लोहे का ढेर (कबाड़) बन चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबली     |     सनसनीखेज वारदात: तलवारें लेकर सैलून में घुसे 10-15 नकाबपोश युवक, संचालक पर किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर     |     Army Jawan Crime Case Punjab: छुट्टी पर आए फौजी ने मां-बाप पर ढाया कहर: पिता को गोली मारी, मां को अधमरा होने तक पीटा; आरोपी गिरफ्तार     |     पंजाब बिजली समाचार: नए मीटरों ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की टेंशन, प्रीपेड सिस्टम से सरकारी दफ्तरों के बाद अब आम जनता की बारी     |     राज्यपाल VS विपक्ष: पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा, राज्यपाल के संबोधन को बीच में ही रोका; सदन की कार्यवाही प्रभावित     |     पंजाब: सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर पलटा; बाल-बाल बचे सैकड़ों बच्चे, मची अफरा-तफरी     |     Major Road Accident in Punjab: पंजाब में दर्दनाक बस हादसा: PRTC बस की ट्रक से भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल; राहत और बचाव कार्य जारी     |     Amritsar Golden Temple News: स्वर्ण मंदिर में शुरू हुई सोने की धुलाई सेवा: बरसों पुरानी परंपरा के तहत प्राकृतिक तरीके से चमकाया जाएगा सोना     |     UPSC CSE 2025 Final Result Out: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी; अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट     |     Security Alert in Ranchi: बड़ी साजिश! रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां और पुलिस जांच में जुटी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें