दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए चुनें ये वैकल्पिक रास्ते दिल्ली/NCR By Nayan Datt On Mar 5, 2026 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महात्मा गांधी स्मृति स्थल राजघाट पर उच्च स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक के खास इंतेजाम किए हैं. 5 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इस दौरान राजघाट और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. जो इलाकें के ट्रैफिक प्रभावित रहेंगे- आईटीओ चौक दिल्ली गेट गुरु नानक चौक शांतिवन चौक राजघाट डीटीसी डिपो आईपी फ्लाईओवर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील यह भी पढ़ें Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर… Mar 5, 2026 दिल्ली में दर्दनाक हादसा! रिठाला में 50 झुग्गियां बनी राख का… Mar 5, 2026 इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित या धीमी हो सकती है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है. ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे इस समय सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो, बस या ऑटो का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि सड़कों पर भीड़ कम हो और यातायात सुचारू रूप से चले. Share