IAS अधिकारी को मोहन यादव करेंगे बर्खास्त? ब्राम्हणों को बनाया निशाना, संतोष वर्मा पद से हटे

भोपाल : मध्यप्रदेश में ब्राम्हण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईएएस पर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं. मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य शासन आईएएस संतोष वर्मा को बर्खास्त करने के लिए केन्द्र को पत्र भेजने जा रही है. वहीं, गुरुवार रात आईएएस वर्मा को कृषि विभाग से भी हटा दिया गया है. उधर इस मामले को लेकर 65 ब्राम्हण संगठनों द्वारा 12 दिसंबर से तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया जा रहा था.

IAS वर्मा ने फर्जी तरीके से पाया प्रमोशन, कई मामले कोर्ट में

आईएएस संतोष वर्मा के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संज्ञान लिया गया है. मुख्यमंत्री के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने संतोष वर्मा को भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. बर्खास्तगी का आधार संतोष वर्मा द्वारा नौकरी के लिए लगाए गए जाली और फर्जी दस्तावेज को बनाया जा रहा है. फर्जी दस्तावेजों के जरिए संनिष्ठा प्रमाण पत्र पाने और नौकरी पाने के मामले की जांच विभागीय स्तर पर चल रही थी, जो अंतिम चरण में है. इसके अलावा संतोष वर्मा के खिलाफ न्यायालयीन प्रकरण भी चल रहे हैं.

IAS VERMA SUSPENSION

जज के फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाने और प्रमोशन पाने सहित कई मामलों में अदालतों में आईएएस पर आपराधिक प्रकरण लंबित चल रहे हैं. धोखाधड़ी के आधार पर प्रमोशन को अवैध मानते हुए सामान्य प्रशासन विभाग केन्द्र को प्रस्ताव भेज रहा है.

शासन ने भेजा था नोटिस, जवाब से असंतुष्ट

मामले की विभागीय जांच के दौरान राज्य शासन ने संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनसे जवाब तलब किया था. संतोष वर्मा द्वारा भेजे गए जवाब से राज्य शासन संतुष्ट नहीं है. उधर आईएएस जैसे जिम्मेदार पद रहते हुए उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान को भी पद के विरूद्ध माना गया है. राज्य शासन आईएएस संतोष वर्मा को चार्जशीट भी जारी करने जा रही है.

शासन ने पद छीना, नहीं दी कई जिम्मेदारी

गुरुवार रात को राज्य शासन ने संतोष वर्मा को कृषि विभाग के उप सचिव पद से हटा दिया है, उन्हें जीएसडी के पूल में भेजा गया है. उनके पास किसी भी विभाग की जिम्मेदारी नहीं होगी और न ही कोई काम दिया जाएगा. इसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी.

IAS वर्मा को विवादित बयान पड़े भारी, हाईकोर्ट पर भी टिप्पणी

विवादों में रहे आईएएस संतोष वर्मा को अजाक्स के सम्मेलन में ब्राम्हण बेटियों पर की गई टिप्पणी भारी पड़ गई. इस बयान के बाद वे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने बयान को लेकर माफी भी मांगी, लेकिन उसके बाद फिर नया विवादित बयान दे दिया. अजाक्स सम्मेलन में उन्होंने कहा, ” एसटी वर्ग के बच्चों को सिविल जज कोई और नहीं, बल्कि हाईकोर्ट नहीं बनने दे रहा है. हाईकोर्ट वह संस्था है, जिससे बाबा साहब के संविधान के हिसाब से चलने की गारंटी मांगी जाती है.”

ब्राम्हण संगठनों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

उधर वर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद से ब्राम्हण संगठनों द्वारा लगातार आईएएस पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. संगठनों ने 12 दिसंबर से तीन दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया था. इसके तहत 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की चेतावनी दी थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ड्यूटी पर ‘काल’ का बुलावा! अचानक उठा पेट दर्द और चंद मिनटों में बुझ गया घर का चिराग; सहकर्मियों की आँखों में आए आँसू     |     लुधियाना में ‘क्रूर’ पति की हद पार! मारपीट के बाद कमरे में किया कैद, तो जान बचाने के लिए महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर     |     लुधियाना में ‘गुंडागर्दी’ का नंगा नाच! गन पॉइंट पर कपड़ा कारोबारी से लूट; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, फिर भी लुटेरों ने दातर से किया लहूलुहान     |     भदौड़ में खूनी संघर्ष! मामूली बात पर तड़ातड़ चलीं गोलियां; सरेआम वारदात से दहला बरनाला, दहशत में लोग     |     PSEB का बड़ा धमाका! पंजाब बोर्ड 10वीं की कॉपियां अब होंगी ‘ऑनलाइन’ चेक; रिजल्ट में नहीं होगी देरी, जानें बोर्ड का नया डिजिटल प्लान     |     लुधियाना के स्कूलों में ‘बम’ का खौफ! परीक्षाओं के बीच इन बड़े स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी; पुलिस ने खाली करवाए परिसर     |     Bomb Threat to CM Saini: स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली; जानें किसने दी यह धमकी?     |     नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘इमोशनल’ वीडियो     |     Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में ‘आग’, एक ही दिन में ₹10,000 तक उछली चांदी; जानें मंगलवार के नए भाव     |     बॉर्डर पर BSF का ‘ऑपरेशन क्लीन’! घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी तस्कर ढेर; जवानों की फायरिंग से दहला सरहद पार का इलाका     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें