“मैं तो टीम में भी नहीं था…” चैंपियन बनने के बाद छलका मोहम्मद सिराज का दर्द! बाहर बैठकर ‘पानी पिलाने’ पर दिया ऐसा बयान, जीत लिया सबका दिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारतीय टीम के लिए काफी खास रहा. लगभग हर एक मुकाबले में टीम के लिए नया मैच विनर सामने आया और फिर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस खुशी के बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ऐसा बयान दिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अचानक मौका मिलने और फिर प्लेइंग 11 से बाहर बैठने पर एक बड़ा बयान दिया.

सिराज के इस बयान ने जीता फैंस का दिल

मोहम्मद सिराज ने इस ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए कहा, ‘सब कुछ ऊपर वाले (भगवान) का प्लान है.मैं तो टीम में भी नहीं था, ऊपर वाले ने मौका दिया और वर्ल्ड चैंपियन बना दिया.’ हालांकि, सिराज को टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था. बाकी समय वह बेंच पर रहे. जब उनसे पूछा गया कि प्लेइंग 11 से बाहर रहना निराशाजनक हो सकता है, लेकिन बेंच पर बैठे खिलाड़ी का रोल कितना अहम होता है, तो सिराज ने बहुत ही प्यारा और टीम-फर्स्ट जवाब दिया.

मोहम्मद सिराज ने कहा, ‘बाहर बैठकर भी रोल बहुत बड़ा होता है. पानी पिलाना, नेट्स में गेंदबाजी करना, टीम का माहौल अच्छा रखना और हमेशा टीम को प्राथमिकता देना. ये सब चीजें टीम की सफलता में अहम योगदान देती हैं. पर्सनल गोल से ज्यादा टीम का गोल अहम है.’ सिराज का ये बयान अब काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट जीतने में सिर्फ मैदान पर खेलने वाले ही नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ और बेंच के खिलाड़ी भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं. बाहर रहकर भी उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया, माहौल को पॉजिटिव रखा और कभी शिकायत नहीं की.

मोहम्मद सिराज ने USA के खिलाफ खेला था मैच

मोहम्मद सिराज को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में खेलने का मौका मिला था. उस मैच में वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज भी रहे थे. USA के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए थे और 3 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें आगे के मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला. वह इस टीम में हर्षित राणा की जगह आए थे, जो चोट के चलते इस टूर्नामेंट को खेलने से चूक गए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भोपालपटनम में ‘मवेशी तस्करी’ का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! जंगल के रास्ते तेलंगाना ले जाए जा रहे 171 मवेशी बरामद; 9 तस्कर गिरफ्तार     |     MCB News: मनेंद्रगढ़ में बेटी को बचाने तालाब में कूदी मां की डूबने से मौत, महिला दिवस पर छाया मातम; पुलिस ने शुरू की जांच     |     मिलिए दंतेवाड़ा की ‘फिनायल वाली दीदी’ से! कभी पाई-पाई को थीं मोहताज, ‘बिहान’ ने बदली ऐसी किस्मत कि अब खुद दे रहीं दर्जनों को रोजगार     |     T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने लुटाया प्यार; जानें सीएम साय और दीपक बैज के रिएक्शंस     |     CG Assembly Session 2026: धान खरीदी और उठाव के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा, विपक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन; देखें कांकेर का रिकॉर्ड     |     Chhattisgarh Opium Controversy: दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में मिली अफीम की खेती, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; जानें विनायक ताम्रकार पर क्या हुई कार्रवाई     |     बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! हड़कंप के बीच खाली कराया गया परिसर; डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर, सर्च ऑपरेशन जारी     |     उज्जैन बनेगा ‘हॉकी का हब’! अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक टर्फ तैयार; ओलंपिक मेडल जीतने वाले धुरंधर यहीं से निकलेंगे, जानें पूरा रोडमैप     |     पथरीली जमीन उगलेगी ‘पीला सोना’! कम पानी में छिंदवाड़ा के किसानों का कमाल; नींबू और मोसंबी की खेती से ऐसे बनें मालामाल     |     T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मातम में बदला! उज्जैन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और चाकूबाजी में 10 घायल; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें