मजहब से ऊपर इंसानियत! मंदिर की पुजारिन का निधन, हिंदू-मुसलमानों ने मिलकर दिया कंधा और किया अंतिम संस्कार

दमोह: जहां वर्चस्व स्थापित करने कई देशों में मारकाट और लड़ाई मची हुई है. ऐसे में दमोह नगर से एक दिल को सुकून देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां पर हिंदू मुस्लिम एकता ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल कायम की है. मामला नगर के पुराना बाजार क्षेत्र का है. यहां पर अति प्राचीन हजारी मंदिर की सेवा करने वाली तारा बाई तिवारी के निधन के बाद हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर न केवल उन्हें कंधा दिया बल्कि पूरे रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार भी किया.

सबको स्नेह करती थी तारा बाई
हजारी मंदिर की सेविका ताराबाई पूरे मोहल्ले में बुआ के नाम से प्रसिद्ध थी. अष्टमी के दिन उनका निधन हो गया वह उम्र दराज हो चुकी थी. मोहल्ले की लगभग दो पीढ़िया उन्हीं के सामने पैदा हुईं और बच्चे उनकी गोद में खेले. क्या हिंदू क्या मुसलमान जो भी उनके पास आता वह उसे स्नेह करती, मंदिर से प्रसाद देती और उसे दुलार करती. मोहल्ले के लोग उन्हें अपनी बहन मानते थे. इस नाते वह पूरे मोहल्ले में नई पीढ़ी के लिए बुआ के नाम से मशहूर हो गई.

हिंदू-मुस्लिम ने दिया पुजारिन को कंधा
जब उनके निधन की खबर मोहल्ले में फैली तो न केवल हिंदू बल्कि मोहल्ले की मुस्लिम समाज के लोग भी सामने आए और उन्हें कंधा देकर शमशान तक ले गए. वहां उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार करके उन्हें अंतिम विदा दी. बताया जाता है कि इस पूरे मोहल्ले में कुछ परिवार साहू समाज के कुछ परिवार ब्राह्मण समाज के हैं तथा दो पांच परिवार अन्य समाजों के हैं. लगभग 90 फ़ीसदी मुस्लिम बहुल यह पूरा इलाका है. उसके बाद भी ताराबाई सभी की चहेती बुआ बन गई.

ताराबाई के नाती मोनू तिवारी ने बताया कि, “उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई थी. उल्टी होने के बाद उन्हें जब डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जब यह समाचार मोहल्ले में मिला तो मुस्लिम समुदाय के लोग साथ आए. उन्होंने साथ में अंतिम संस्कार कराया. हम बरसों से साथ रह रहे हैं और आपसी भाईचारा है. हमारे गांव में हिंदू-मुसलमान जैसी कोई बात नहीं है, सब आपस में मिलजुल कर रहते हैं.”भाईचारे से रहते हैं गांव के लोग
मोहल्ले में ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति मोहसिन खान ने बताया कि, ”हम लोग बरसों से भाईचारे के साथ रह रहे हैं. बुआ की मृत्यु के 1 दिन पहले ही हम मंदिर में लाइट लगाने गए थे.” उन्होंने कहा था अच्छी और तेज रोशनी वाली लाइट लगाना. लेकिन दूसरे ही दिन समाचार मिला कि उनकी मौत हो गई. तब हम सभी लोगों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया. इसके पहले उनके बेटे की मृत्यु हुई थी तब भी हम सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया था.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Assembly Election 2026: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर BJP की ‘चार्जशीट’, ममता सरकार को इन मुद्दों पर घेरा     |     Jewar Airport Alert: “ये आपकी अमानत है!” पीएम मोदी ने जेवर में जनता से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन, विजन ‘विकसित भारत’     |     Terror Funding Investigation: हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें, जांच एजेंसियां अलर्ट     |     India Innovates 2026 Delhi: ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा आह्वान     |     Development in Western UP News: पश्चिमी यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कुछ ही हफ्तों में 4 मेगा प्रोजेक्ट्स शुरू, विकास की रफ्तार देख गदगद हुए प्रधानमंत्री     |     Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड प्रदीप गुरुजी के नए कारनामों का पर्दाफाश     |     Mamata Banerjee on BJP: ‘बंगाल से होगी बीजेपी के अंत की शुरुआत’: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, दिल्ली में चुनौती देने का ऐलान     |     Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादसा, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा     |     Delhi-Saharanpur Highway Accident: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने कैंटर में मारी जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 6 से अधिक घायल     |     Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें