कोलकाता में ‘कालीघाट’ के बाहर भारी बवाल! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दिखाए काले झंडे; ‘वापस जाओ’ के नारों से गूंजा मंदिर परिसर

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं और इसके तारीखों के ऐलान को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राज्य के दौरे पर हैं. हालांकि बंगाल यात्रा के दौरान उन्हें राज्य में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर उनको लेकर ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए गए, कई जगहों पर उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज सोमवार सुबह दक्षिण कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में जाने पर ‘वापस जाओ’ के नारे लगे और उन्हें काले झंडे तक दिखाए गए. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने जल्द ही हालात को काबू में कर लिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आसानी से मंदिर में जा सके.

एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान भी हुआ प्रदर्शन

ज्ञानेश के कोलकाता पहुंचने के बाद, कल रविवार रात को भी एयरपोर्ट के पास ऐसे ही प्रदर्शन देखे गए. जब उनका काफिला कल एयरपोर्ट से निकल रहा था, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए. इस दौरान जब वो VIP रोड के साथ कैखली इलाके निकल रहे थे तब भी उनको काले झंडे दिखाए गए. SIR प्रक्रिया को लेकर TMC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार मुखर रही है और चुनाव आयोग पर हमले करती रही है.

मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध सिर्फ सत्तारुढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने ही नहीं किया बल्कि लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी एयरपोर्ट के बाहर उनका विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया. हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस ने स्थिति को काबू में रखा. पुलिस का कहना है कि हालात को सख्ती से संभाल लिया गया, जिससे विरोध प्रदर्शन बढ़ने से रुक गया.

EC टीम के 3 दिन के दौरे पर सुरक्षा के इंतजाम

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ज्ञानेश कुमार के 3 दिन के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वह मंदिर में दर्शन के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कई राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे.

ज्ञानेश कुमार, 2 अन्य चुनाव आयुक्तों एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य के दौरा कर रहे हैं ताकि राज्य में चुनावों के इंतजामों का जायजा लिया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की पूरी बेंच सबसे पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों और फिर राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों से मिलेगी ताकि राज्य में चुनाव कराने के बारे में उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना जा सके.

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले होगी PC

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों से भी मुलाकात होगी. इसमें प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे. साथ ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ एक डिटेल्ड रिव्यू मीटिंग भी होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था की तैयारी, डिप्लॉयमेंट प्लानिंग और एनफोर्समेंट एजेंसियों के बीच समन्वय पर फोकस रहने की उम्मीद है.

चुनाव आयोग की बेंच कल मंगलवार को अपने दौरे के आखिरी दिन, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल और CAPF नोडल ऑफिसर के साथ बैठक करेगी. ज्ञानेश और उनकी टीम बूथ लेवल अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे और शहर छोड़ने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भोपालपटनम में ‘मवेशी तस्करी’ का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! जंगल के रास्ते तेलंगाना ले जाए जा रहे 171 मवेशी बरामद; 9 तस्कर गिरफ्तार     |     MCB News: मनेंद्रगढ़ में बेटी को बचाने तालाब में कूदी मां की डूबने से मौत, महिला दिवस पर छाया मातम; पुलिस ने शुरू की जांच     |     मिलिए दंतेवाड़ा की ‘फिनायल वाली दीदी’ से! कभी पाई-पाई को थीं मोहताज, ‘बिहान’ ने बदली ऐसी किस्मत कि अब खुद दे रहीं दर्जनों को रोजगार     |     T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने लुटाया प्यार; जानें सीएम साय और दीपक बैज के रिएक्शंस     |     CG Assembly Session 2026: धान खरीदी और उठाव के मुद्दे पर सदन में भारी हंगामा, विपक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों का बहिर्गमन; देखें कांकेर का रिकॉर्ड     |     Chhattisgarh Opium Controversy: दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में मिली अफीम की खेती, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; जानें विनायक ताम्रकार पर क्या हुई कार्रवाई     |     बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! हड़कंप के बीच खाली कराया गया परिसर; डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर, सर्च ऑपरेशन जारी     |     उज्जैन बनेगा ‘हॉकी का हब’! अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक टर्फ तैयार; ओलंपिक मेडल जीतने वाले धुरंधर यहीं से निकलेंगे, जानें पूरा रोडमैप     |     पथरीली जमीन उगलेगी ‘पीला सोना’! कम पानी में छिंदवाड़ा के किसानों का कमाल; नींबू और मोसंबी की खेती से ऐसे बनें मालामाल     |     T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मातम में बदला! उज्जैन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और चाकूबाजी में 10 घायल; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें