Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सजा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना हरियाणा By Nayan Datt On Mar 28, 2026 हिसार : हिसार की अदालत ने हांसी के एक गांव की नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में 2 दोषी युवकों को 20-20 साल व प्रत्येक को 1 लाख 16 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह भी पढ़ें Mandi Gate Pass New Rule: ‘नंबर प्लेट नहीं तो गेट पास… Mar 28, 2026 Ambala to Ayodhya Free Train: अंबाला से अयोध्या धाम के लिए… Mar 28, 2026 अदालत में चले अभियोग अनुसार अक्तूबर 2020 में पीड़िता की मां ने हांसी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव के ही 2 युवकों ने उसकी नाबालिगा बेटी को किसी बहाने से बुलाया और बहला-फुसलाकर गाड़ी हिसार हाईवे पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां नाबालिगा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो व फोटो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे और छोटे भाई को मारने की धमकी दे रहे थे। मामले का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी थी। Share