प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

टीकमगढ़: जतारा थाना क्षेत्र के बेरवार गांव में सुबह करीब 5 बजे कुछ ग्रामीणों ने बिजली टावर की ऊंचाई पर किसी को चीखते-चिल्लाते सुना. जब लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई है और किसी को बार-बार पुकार रही है. धीरे-धीरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी. लोगों ने देखा कि युवती बार-बार अपने प्रेमी का नाम लेकर उसे बुला रही थी. उसके हाथ में मोबाइल था और वह लगातार उससे बात करने की कोशिश कर रही थी.

प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी युवती

मौके पर पहुंची भीड़ ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और नीचे उतरने से मना कर दिया. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से बात की, तो युवती ने अपने प्रेमी को बुलावाने की बात कही. युवती जिद पर आ गई कि प्रेमी को नहीं बुलाया जाता है, तो वह बिजली टावर से कूदकर जान दे देगी.

अपनी शर्तों पर नीचे उतरी युवती

बताया गया कि युवती गांव के ही स्वतंत्र यादव नाम के युवक से प्रेम करती है. दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पिछले करीब 4 दिनों से उससे बात नहीं हो पा रही थी. जिससे गुस्सा होकर वह बिजली टावर पर चढ़ गई. पुलिस के पंहुचने के बाद भी युवती का ड्रामा चलता रहा. करीब 4 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद, युवती की जिद पर पुलिस ने प्रेमी को मौके पर बुलाया. जिसके बात युवती अपनी शर्तों पर नीचे उतरी.

प्रेमिका की शादी तय होने के बाद प्रेमी नहीं करता था बात

लड़की के फूफा ने बताया कि “लड़की की 21 अप्रैल की शादी है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं.” वहीं, प्रेमी स्वतंत्र यादव ने बताया कि “प्रेमिका की शादी तय हो गई थी, इसलिए बात नहीं करता था. अपना मोबाइल बंद किया हुआ था. यदि लड़की मुझसे शादी करना चाहती है, तो मैं तैयार हूं.”

जतारा थाना प्रभारी एन एस ठाकुर ने बताया कि “लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात नहीं हो पाने से नाराज थी. वह‌ अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है. इसलिए टावर पर चढ़ी थी. उसको समझाइश देकर सकुशल टावर से उतारा गया है और थाने लाया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला     |     CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’     |     पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव     |     MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप     |     प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका     |     सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात     |     Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन से बैग छीना     |     MP Weather Update: अगले 5 दिन भट्टी की तरह तपेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का रेड अलर्ट; रात के तापमान में भी भारी उछाल     |     ड्राइंग रूम में सजाने के लिए लोगों में मची होड़! 1000 साल पुरानी इन 2 मूर्तियों की रिप्लिका ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड     |     Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें