High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट रेसिपी

क्रीमी पास्ता के लिए बच्चे अक्सर खाने की फरमाइश करते हैं, लेकिन कई बार हम ये सोचकर उन्हें पास्ता बनाकर नहीं देते है, क्योंकि ये क्रीम की वजह से ये काफी हैवी हो जाता है और न्यूट्रिएंट्स भी सही से नहीं मिलते हैं. इसका सिंपल सा सॉल्यूशन है कि आप मल्टीग्रेन पास्त लें. इससे फाइबर सही मात्रा में मिलेगा और बाकी के कुछ न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं. इसके अलावा पास्ता को और हेल्दी बनाना है तो आप इसकी क्रीम को हटा दें. अब सवाल है कि फिर पास्ता क्रीमी कैसे बनेगा. तो इसके लिए आप यहां पर दी गई पास्ता की रेसिपी को ट्राई करें. जो प्रोटीन से भी भरपूर है.

आज के टाइम में लोग जंक फूड काफी खाने लगे हैं. जिसका हेल्थ पर काफी बुरा असर होता है, इसलिए ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं जो अनहेल्दी फूड को ट्विस्ट देकर हेल्दी बनाते हैं साथ ही स्वाद भी बरकरार रहता है. पास्ता को हेल्दी बनाने के लिए आप सब्जियां एड कर सकते हैं. रिफाइंड की बजाय आप ऑलिव ऑयल यूज कर सकते हैं. फिलहाल देख लेते हैं शेफ अरुणा विजय की ये हाई प्रोटीन पास्ता रेसिपी.

ग्रेवी बनाने के इनग्रेडिएंट्स

पास्ता की क्रीमी ग्रेवी बनाने के लिए लाल शिमला मिर्च 1, मीडियम साइज के टमाटर 2, पनीर 100 ग्राम (हाई प्रोटीन) भीगे हुए काजू 12 से 15, उबले पास्ता का पानी 2 बड़े चम्मच, तुलसी के पत्ते मुट्ठी भर.

ये इनग्रेडिएंट्स करें नोट

लहसुन 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ), जैतून का तेल 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1½ छोटा चम्मच, अजवाइन 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, टमाटर केचप 2-3 बड़े चम्मच (लगभग), उबला हुआ पास्ता 1½ कप, पास्ता का पानी ½ कप (गाढ़ापन बैलेंस करने के लिए), ब्रेड (परोसने के लिए).

हाई प्रोटीन पास्ता की रेसिपी

  • आपको सबसे पहले लाल शिमला मिर्च और टमाटर को हल्का सुनहरा होने तक ग्रिल करना है. इसके बाद गैस ऑफ करके इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब ग्राइंडर जार में पनीर, भीगे हुए काजू, तुलसी के पत्ते डालें और साथ में रोस्ट किए गए टमाटर, शिमला मिर्च भी एड कर दें.
  • सारी चीजों में 2 बड़े चम्मच पास्ता का पानी मिलाएं और पीसकर एक स्मूथ चटनी बना लें.यही आपके पास्ता का बेस है और न्यूट्रिएंट्स का खजाना.
  • एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें. इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  • अब आपको इसमें पनीर, काजू का तैयार किया गया पेस्ट एड करना है. इसे मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए कम से कम दो से तीन मिनट तक पका लें.

  • अब तैयार की गई ग्रेवी में उबालकर रखा हुआ पास्ता पानी से निकालकर मिलाएं. इसमें चिली फ्लेक्स, अजवाइन, काली मिर्च, केचप, नमक और बचा हुआ पास्ता का पानी डालें.
  • अब कलछी से अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि मसाले और पनीर का क्रीमी पेस्ट पास्ता को अच्छी तरह से कोट न कर लें.
  • सबसे लास्ट में आपको कुछ कटे हुए तुलसी के पत्ते डालने हैं. आप चाहे तो सर्व करते वक्त ऊपर से परमेज़ान चीज़ से गार्निश कर सकते हैं.

शेफ के एक्स्ट्रा टिप्स

शेफ अरुणा विजय ने ये शानदार रेसिपी तो शेयर की ही है, इसके अलावा उन्होंने एक्स्ट्रा टिप्स भी दिए हैं. अगर आप बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी चटनी बनाना चाहते हैं तो पनीर-काजू, शिमला मिर्च और टमाटर पीसते वक्त पास्ता का पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें ताकि ये बैलेंस तरीके से पेस्ट को सही टेक्सचर दे. इसके अलावा अगर आप प्याज-लहसुन भी नहीं खाते हैं तो आप गार्लिक की बजाय चिली ऑयल एड कर सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें