संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट से संभल प्रशासन को एक बार फिर झटका लगा है. हाई कोर्ट ने अब संभल प्रशासन के मस्जिद में 20 लोगों को नमाज पढ़ने के आदेश को रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट ने आदेश में कहा है कि प्रशासन सभी नमाज पढ़ने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. अगर नमाज पढ़ने में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

दरअसल, पिछले दिनों संभल प्रशासन की ओर से मस्जिद में 20 लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई थी. संभल प्रशासन ने सुरक्षा का मसला बताते हुए नमाज को सीमित करने का आदेश दिया था. पिछले दिनों सुनवाई के क्रम में हाई कोर्ट ने सुरक्षा के मसले पर संभल डीएम और एसपी को कड़ी फटकार लगाई थी. सुरक्षा न दे पाने की स्थिति में इस्तीफा देने की बात कही थी. इसके बाद हाई कोर्ट ने 16 मार्च यानी सोमवार को सुनवाई की डेय तय कर दी थी. सोमवार को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन के नमाज से जुड़े आदेश को भी रद्द कर दिया है.

रमजान के दौरान नमाज अदा करने से रोकने का आरोप

बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुनाजिर खान की ओर से रिट सी याचिका दाखिल की गई थी. इस आदेश के खिलाफ संभल के रहने वाले मुनाजिर खान ने हाईकोर्ट में 18 फरवरी को याचिका दाखिल की और प्रशासन को चुनौती दी। इस मामले में पहली सुनवाई 27 फरवरी को हुई. याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि वहां एक मस्जिद स्थित है. मामले में हाई कोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई.

कानून व्यवस्था का हवाला देकर प्रशासन ने दिया था आदेश

दरअसल, इस जगह पर रमजान के माह में सामूहिक नमाज की इजाजत मांगी गई थी. जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था का मामला बताते हुए 20 से अधिक लोगों के नमाज पढ़ने पर यहां रोक लगा दी. प्रशासन के फैसले के खिलाफ संबंधित पक्ष हाई कोर्ट चला गया. सुनवाई के क्रम में हाई कोर्ट ने प्रशासन को खूब सुना दिया. कोर्ट ने एसपी और डीएम को कड़ी फटकार लगाई थी. इतना ही नहीं, दोनों अधिकारियों को इस्तीफा दिए जाने की बात कही थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhamtari Weather Update: धमतरी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद; बिजली सप्लाई ठप, देखें ग्राउंड रिपोर्ट     |     CG Assembly Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गूंजेगा भर्ती घोटाला, कई अहम विधेयक होंगे पेश; साय सरकार का बड़ा एक्शन प्लान     |     Shramik Sahayata Yojana Fraud: श्रमिक सहायता योजना में धांधली, लेबर इंस्पेक्टर निलंबित और 2 पर केस दर्ज; फर्जी दस्तावेजों से डकारे पैसे     |     Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा     |     Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें