Haryana Politics: राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

संगरूर से जुड़े बाबा गुरविंदर सिंह, जिन्हें ‘खेड़ी वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी दूसरी शादी नहीं बल्कि राजनीति में एंट्री है। उन्होंने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ का दामन थाम लिया है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ गई है।

पार्टी में शामिल होते वक्त बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गहन विचार के बाद यह फैसला लिया। उनके मुताबिक, उन्होंने खुद से सवाल किया कि पंजाब के युवाओं के वोट का सही हकदार कौन है, और उन्हें जवाब अमृतपाल सिंह के रूप में मिला। उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी भी की। खेड़ी वाले बाबा ने यह भी ऐलान किया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी, वे उनके समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वह वह स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं कि, अगली बार पंजाब का मुख्यमंत्री अमृतपाल सिंह बनेगा।

हालांकि, इस राजनीतिक कदम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठने लगे हैं। कई लोग इसे विरोधाभास बता रहे हैं, क्योंकि एक ओर पार्टी नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात करती है, वहीं बाबा गुरविंदर सिंह पहले सार्वजनिक रूप से नशे के समर्थन में बयान दे चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद अफीम सेवन करने की बात स्वीकार की थी, जिससे विवाद और गहरा गया है। बाबा गुरविंदर पहले भी अपने निजी जीवन और बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अब उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

घिर चुके कई बार विवादों में

बाबा गुरविंदर सिंह अपनी पहली अरेंज मैरिज के दौरान ससुरवाल के साथ विवाद कारण चर्चा में रहें। इसके बाद ससुराल वालों द्वारा जानलेवा का आरोप और हिंसक झड़प को लेकर विवादों में रहे। यही नहीं उन्हें स ससुराल पक्ष ने गुरविंदर सिंह पर पत्नी को धमकाने, बंधक बनाने लऔर फायरिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए जिस कारण उन्हें जेल में रहना पड़ा। जिसे बाद में बाबा ने साजिश करार दिया। इसके बाद उनके फार्म में घोड़े मारे गए और उन पर  घड़ों को जहर देने का भी आरोप लग। लेकिन बाबा ने ये आरोप भी अपने ससुराल पक्ष पर लगाया। पिछले कुछ समय वह अपनी दूसरी शादी (लव मैरिज) को लेकर भी काफी चर्चा में रहे और अब राजनीति में एंट्री चर्चा का विषय बनी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें