Haryana News: दुष्यंत चौटाला के साथ पुलिस के रवैये पर भड़के रणजीत चौटाला, बोले- यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी

सिरसा: जिले से एक बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है जहां हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ पुलिस के कथित व्यवहार की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि “इस तरह की घटना हरियाणा प्रदेश में तो बिलकुल नहीं होनी चाहिए. एक द्वारा अधिकारी के इस तरह के व्यवहार से पूरी पुलिस की बदनामी हुई है. यह सिर्फ एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे और कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है.”

‘इस तरह की घटनाएं मन में डर और अविश्वास पैदा करती है’: रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि “दुष्यंत चौटाला जैसे वरिष्ठ नेता जो हरियाणा के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और सांसद का भी दायित्व निभा चुके हैं. उनके साथ इस तरह का व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है.” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पुलिस का काम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना होता है लेकिन इस तरह की घटनाएं लोगों के मन में डर और अविश्वास पैदा करती है.”

‘पवन कुमार की हरकत से पुलिस की छवि को नुकसान’: उन्होंने हिसार सीआईए प्रभारी पवन कुमार का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि “उनकी इस हरकत से हरियाणा पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है.” चौटाला ने कहा कि “एक जिम्मेदार अधिकारी से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती. अगर एक पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम नागरिक की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उठना स्वाभाविक है.”

‘आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सीएम’: पूर्व मंत्री ने इस मामले में राज्य सरकार की धीमी प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि “इस तरह के मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए थी ताकि एक स्पष्ट संदेश जाए कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अमानवीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील की कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

‘..यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है’: रणजीत सिंह चौटाला ने आगे कहा कि “लोकतंत्र में पुलिस एक महत्वपूर्ण स्तंभ होती है और उसकी जिम्मेदारी सिर्फ कानून लागू करना नहीं बल्कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना भी है. यदि पुलिस ही अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने लगे तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है.”

‘घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए’: उन्होंने यह भी कहा कि “इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.” उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि “पुलिस बल को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए.” अंत में चौटाला ने कहा कि “यह मामला सिर्फ एक नेता का नहीं है बल्कि हर उस नागरिक का है जो इस उम्मीद के साथ जीता है कि कानून उसे सुरक्षा देगा. अगर इस विश्वास को ठेस पहुंचती है तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय बन जाता है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं…’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन? रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा     |     इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलसे     |     Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?     |     लखनऊ में ‘फॉर्च्यूनर’ का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा; 1 की मौत     |     Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड     |     झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप     |     Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू मेल भरेंगी फर्राटा     |     मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को ‘डायन’ बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत्या; रूह कांप जाएगी     |     Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री; मची चीख-पुकार     |     Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें